News

बासड़ा में श्री देवनारायण गौ सेवा संस्थान की 43वीं नवीन गौशाला का उद्घाटन

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

भीलवाड़ा।
ग्राम पंचायत रामपुरिया के बासड़ा गांव में महाराज श्री गोपीलाल जी शर्मा के सानिध्य में श्री देवनारायण गौ सेवा संस्थान की 43वीं नवीन गौशाला का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में जगदीश जी चोपड़ा (जिला टोंक) सहित क्षेत्र के श्रद्धालु एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

उद्घाटन अवसर पर महाराज श्री ने गौशाला स्थल पर ध्वजारोहण किया तथा वहां से बासड़ा स्थित श्री देवनारायण मंदिर तक दंडवत यात्रा निकाली, जिसमें समस्त बासड़ा ग्रामवासी शामिल हुए। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य 551 गौशालाएं स्थापित करना है और लक्ष्य पूर्ण होने तक वे मौन व्रत धारण रखेंगे। उनका उद्देश्य गौमाता को राष्ट्रीय गौमाता का दर्जा दिलाना है।

पूर्व सरपंच उम्मेद सिंह राणावत (गुंदली) ने बताया कि गांव के भामाशाह बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं। राणावत ने 1,01,000 रुपये की सहयोग राशि भेंट की। कन्या खेड़ी निवासी उदय लाल गुर्जर ने 51,000 रुपये तथा जिवराज जी गुर्जर (कन्या खेड़ी) ने 11,000 रुपये का योगदान दिया। इसके अतिरिक्त श्री देवनारायण मंदिर ट्रस्ट, बासड़ा द्वारा 1,00,000 रुपये की सहयोग राशि प्रदान की गई।

कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button