AccidentNews

ब्रेकिंग न्यूज़ : मांडल कोठारी पुलिया पर भीषण हादसा, कोहरे में आधा दर्जन वाहन भिड़े, दो की मौत

  • रिपोर्ट – शिवम त्रिवेदी भीलवाड़ा 
WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

मांडल (भीलवाड़ा)। नेशनल हाईवे 48 पर स्थित कोठारी नदी पुलिया पर शुक्रवार सुबह घने कोहरे के कारण बड़ा सड़क हादसा हो गया। पुलिया के दोनों ओर दृश्यता बेहद कम होने से आधा दर्जन से अधिक वाहन आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और उनमें सवार लोग अंदर ही फंस गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में दो लोगों की मौत की सूचना है, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। बड़े वाहनों के बीच फंसी कारों में बैठे यात्रियों को सबसे ज्यादा चोटें आई हैं। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और पुलिया के दोनों तरफ करीब चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

जाम की स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि 108 एंबुलेंस भी समय पर घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकीं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय ग्रामीणों ने भी तत्परता दिखाते हुए घायलों को वाहनों से बाहर निकालने में मदद की।

WhatsApp Image 2026 01 30 at 9.55.04 AM WhatsApp Image 2026 01 30 at 9.55.03 AM

पुलिस द्वारा क्रेन और अन्य संसाधनों की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि यातायात बहाल किया जा सके। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया जा रहा है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button