ब्रेकिंग न्यूज़: सरकारी स्कूल के खेल मैदान पर निजी कब्ज़ा! बच्चों के भविष्य पर बड़ा सवाल

Narendra Kumar Regar
सरकारी स्कूल के खेल मैदान को निजी कंपनी को लीज
औजयाडा विद्यालय के बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप
भीलवाड़ा जिले के ग्राम औजयाडा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय औजयाडा का वर्षों पुराना खेल मैदान निजी कंपनी एनर्जी/इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को लीज पर दे दिया गया है। जानकारी के अनुसार यह खेल मैदान लंबे समय से विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा खेलकूद एवं शारीरिक गतिविधियों के लिए उपयोग में लिया जा रहा था लेकिन विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं राजस्व विभाग की भूमिका के चलते इसे निजी कंपनी को सौंप दिया गया। लीज के बदले करीब ₹1,07,000 रुपये प्रतिवर्ष की राशि राजस्व विभाग में जमा करवाई जा रही है।
स्थानीय ग्रामीणों एवं अभिभावकों का आरोप है कि खेल मैदान छीने जाने से बच्चों को खेलने की मूलभूत सुविधा से वंचित कर दिया गया है जिससे उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। ग्रामीणों ने इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराए जाने एवं खेल मैदान को पुनः विद्यालय को सौंपने की मांग की है।

इस मामले को लेकर शिक्षा विभाग एवं जिला प्रशासन की भूमिका पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन एवं ज्ञापन के मार्ग पर जाएंगे।











