News

ब्लॉक स्तरीय समीक्षा बैठक में ऑनलाइन सॉफ्टवेयर ऐप पर प्रशिक्षण आयोजित

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

जवाली-गुंदोज।   ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सूर्यवीर सिंह ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में ब्लॉक स्तरीय PCTS एवं HMIS पोर्टल की समीक्षा बैठक का आयोजन नांकोड़ा फूड विला सूरज पोल में किया गया।

बैठक में जिला स्तरीय प्रशिक्षक विवेकपाल (जिला नोडल अधिकारी), देवी लाल (सहायक सांख्यिकी अधिकारी) एवं सिकंदर कुमावत (जिला सांख्यिकी अधिकारी, पाली) ने ब्लॉक के समस्त चिकित्सा अधिकारी प्रभारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर, ANM, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, ब्लॉक हेल्थ सुपरवाइजर, ब्लॉक नोडल अधिकारी एवं संघणकों को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं से संबंधित ऑनलाइन सॉफ्टवेयर और ऐप के बारे में प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान आने वाली समस्याओं के समाधान तथा नए अपडेट की जानकारी भी दी गई और वर्षभर के कार्यों की समीक्षा की गई।

WhatsApp Image 2026 02 23 at 3.57.52 AM 1

ब्लॉक हेल्थ सुपरवाइजर नत्थू लाल ने बताया कि रिव्यू मीटिंग में परिवार नियोजन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा सहयोगिनियों को सम्मानित किया गया—

  • बबीता (गुड़ा प्रताप सिंह) — महिलाओं को गर्भनिरोधक इंजेक्शन अंतरा की अधिकतम डोज के लिए प्रेरित करने पर सम्मानित।
  • कालू देवी (डरी) — विवाह के बाद पहले बच्चे में दो वर्ष की देरी हेतु योग्य दंपत्तियों को प्रेरित करने पर सम्मानित।
  • मीमा कंवर (गुरडाई) — पहले और दूसरे बच्चे के बीच तीन वर्ष का अंतराल रखने के लिए प्रेरित करने पर सम्मानित।

प्रशिक्षण में धीरेन्द्र कुमार (सीनियर प्रोग्राम), रमेश कुमार (ब्लॉक नोडल ऑफिसर), ममता कंवर (संघणक), रीना अब्राहिम (ब्लॉक LHV), प्रकाश कुमार (IA), नरेन्द्र कुमार (लेखा सहायक), नीतू कुमारी, सरोज कुमारी एवं दुर्गा कुमारी (ब्लॉक ANM) उपस्थित रहे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button