News

भीलवाड़ा ग्रामीण जिला अध्यक्ष इकबाल मोहम्मद शाह जयपुर में सम्मानित

  • बनेड़ा

परमेश्वर कुमार दमामी
रिपोर्टर

परमेश्वर कुमार दमामी, संवाददाता - बनेड़ा

mailcallvissit

जयपुर ,कॉन्स्टिट्यूशन क्लब, जयपुर में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग द्वारा नव-नियुक्त भीलवाड़ा ग्रामीण जिला अध्यक्ष इकबाल मोहम्मद शाह को प्रदेश अध्यक्ष एमडी चौपदार व जयपुर शहर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा, प्रदेश महासचिव आरसी चौधरी, द्वारा सोल ओढ़ाकर कर सूत की माला पहनाकर एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया जिसमें प्रदेश अध्यक्ष एमडी चौपदार ने सभी जिला अध्यक्ष को संबोधित करते हुए बताया
16 फरवरी 2026 को जयपुर में आयोजित होने वाले “पैग़ाम-ए-मोहब्बत सद्भावना सम्मेलन” की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही संगठनात्मक मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और सोशल मीडिया के सकारात्मक एवं प्रभावी उपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एम.डी. चोपदार, प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) ने की। अपने संबोधन में एम.डी. चोपदार ने कांग्रेस के जिला अध्यक्षों को पार्टी की मजबूत नींव बताते हुए कहा कि संगठन की ताकत जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले पदाधिकारियों से ही बनती है। उन्होंने सभी नव-नियुक्त अध्यक्षों से कांग्रेस के हाथ मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने की अपील की।

WhatsApp Image 2026 02 09 at 5.45.03 PM
समारोह में जिला जयपुर (शहर) कांग्रेस कमेटी के नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष श्री सुनील शर्मा तथा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव, आर.सी. चौधरी , ने कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, डॉ. भीमराव अंबेडकर, सरदार वल्लभभाई पटेल और श्रीमती इंदिरा गांधी जैसे महान नेताओं के विचारों और संघर्ष से प्रेरणा लेकर संगठन को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजकुमार शर्मा सहित राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के सभी 50 नव-नियुक्त जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे। प्रशिक्षण सत्र के दौरान पार्टी की विचारधारा, नीतियों, आगामी कार्यक्रमों तथा जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान सभी नव-नियुक्त जिला अध्यक्षों को अतिथियों द्वारा शाल ओढ़ाकर, सूत की माला पहनाकर एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष एम.डी. चोपदार द्वारा भी कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का पारंपरिक तरीके से सम्मान किया गया।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने का संकल्प दोहराया गया।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button