Crime NewsNewsभीलवाड़ा न्यूज

भीलवाड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शांति भंग के आरोप में 16 आरोपी गिरफ्तार, विभिन्न मामलों में वांछित 15 बदमाश भी दबोचे

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

Narendra kumar Regar

भीलवाड़ा। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भीलवाड़ा पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए शांति भंग के आरोप में 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह कार्रवाई अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई।

इसके साथ ही पुलिस ने विभिन्न आपराधिक प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे 15 वांछित आरोपियों को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में महिला सहित युवा वर्ग के आरोपी शामिल हैं, जिन पर अलग-अलग धाराओं में प्रकरण दर्ज थे।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था और आमजन में सुरक्षा का विश्वास बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है। सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई संबंधित थानों द्वारा की जा रही है।

Related Articles

भीलवाड़ा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति भंग करने और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button