News

भीलवाड़ा में 77वां गणतंत्र दिवस: कड़ाके की सर्दी में भी देशभक्ति का जज्बा, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने किया ध्वजारोहण

Narendra Kumar Regar

🇮🇳 कड़ाके की सर्दी के बीच भीलवाड़ा में उत्साह से मना 77वां गणतंत्र दिवस 🇮🇳

भीलवाड़ा | 26 जनवरी 2026

न्यूज़ रिपोर्टर: नरेंद्र कुमार रेगर

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भीलवाड़ा के पुलिस लाइन मैदान में जिला स्तरीय मुख्य समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ और पूरा मैदान देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।

समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने प्रातः 9:05 बजे ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात उन्होंने खुले वाहन में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली।

तिरंगे के रंगों वाले गुब्बारों से सजा मुख्य मंच समारोह का विशेष आकर्षण रहा। इस अवसर पर मंच पर सांसद दामोदर अग्रवाल, विधायक अशोक कोठारी के साथ ही जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू एवं पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव सहित जिले के आला अधिकारी और गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026 01 26 at 6.49.09 PM WhatsApp Image 2026 01 26 at 6.49.08 PM WhatsApp Image 2026 01 26 at 6.49.07 PM

ध्वजारोहण के पश्चात अतिरिक्त जिला कलेक्टर द्वारा महामहिम राज्यपाल का संदेश पढ़कर सुनाया गया। इसके बाद स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सामूहिक व्यायाम (पीटी) का प्रभावशाली प्रदर्शन किया गया।

समारोह के दौरान देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने उपस्थित जनसमूह को राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया।

जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में आमजन की बड़ी भागीदारी देखने को मिली और पूरे कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रभक्ति का माहौल बना रहा।

🇮🇳 राष्ट्र गौरव | संविधान सम्मान | जय हिन्द 🇮🇳

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button