भीलवाड़ा से निकले शक्ति सिंह का नासिक में भव्य स्वागत, गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के संकल्प के साथ 17 हजार किमी की पदयात्रा



भीलवाड़ा से निकले शक्ति सिंह का नासिक में भव्य स्वागत
17 हजार किलोमीटर की पदयात्रा, गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने का संकल्प
राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से 12 ज्योतिर्लिंग एवं चार धाम की पदयात्रा पर निकले गौ सेवक शक्ति सिंह राणावत का महाराष्ट्र के नासिक शहर में भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया।
यह यात्रा लगभग 16 से 17 हजार किलोमीटर की है।
शक्ति सिंह यह यात्रा देशभर में गौ संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाने तथा गौ माता को संवैधानिक रूप से ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने के पवित्र संकल्प के साथ कर रहे हैं।
जिला अध्यक्ष नानूराम तेली ने गौ सम्मान आह्वान अभियान की जानकारी देते हुए
बताया कि आगामी 27 अप्रैल (सोमवार) को भारत की प्रत्येक तहसील में गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने हेतु प्रार्थना पत्र सौंपे जाएंगे।
उन्होंने शक्ति सिंह से आग्रह किया कि वे अपनी पदयात्रा के माध्यम से इस अभियान की जानकारी
देश के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक लोग इस ऐतिहासिक मुहिम से जुड़ सकें।
नासिक में भव्य स्वागत समारोह
स्वागत कार्यक्रम में रतन सिंह, किशन सिंह सहित अनेक प्रवासी राजस्थानी एवं गौ भक्त उपस्थित रहे।
सभी ने शक्ति सिंह के साहस, त्याग और गौ सेवा के प्रति समर्पण की
भूरि-भूरि प्रशंसा की।
उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि शक्ति सिंह की यह पदयात्रा गौ माता के सम्मान को राष्ट्रीय विमर्श में लाने की दिशा में एक प्रेरणादायक और ऐतिहासिक प्रयास है।











