News

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि: दुजाना ग्राम पंचायत में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन, दो मिनट का मौन रखा

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

राकेश कुमार लखारा
पाली/राजस्थान

सुमेरपुर: शुक्रवार को ग्राम पंचायत दुजाना में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को महात्मा गांधी के जीवन दर्शन, उनके आदर्शों और देश की आजादी में उनके योगदान से अवगत कराना था।

कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर हुई। इसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी सुरेश सिंह राजपुरोहित ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा गांधी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा थे। उन्होंने सत्य, अहिंसा, सादगी और आत्मबल के माध्यम से देश को आजादी दिलाई। उन्होंने जोर दिया कि वर्तमान समय में गांधीजी के विचार और भी प्रासंगिक हो गए हैं, जिन्हें अपनाकर समाज में शांति, सद्भाव और भाईचारा स्थापित किया जा सकता है।

राजपुरोहित ने गांधीजी के जीवन संघर्ष, चंपारण सत्याग्रह, असहयोग आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने नागरिकों को गांधीजी के पदचिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता, सत्यनिष्ठा और अनुशासन को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया गया। विकास अधिकारी ने बताया कि महात्मा गांधी का सपना एक ऐसे भारत का था, जहाँ हर व्यक्ति समान अधिकारों के साथ सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत कर सके।

कार्यक्रम का समापन ‘राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अमर रहें’ के नारों और राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस मौके पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अमिया देवी, सीएससी ई-मित्र संचालक कांतिलाल प्रजापत, पंचायत कर्मी छगन लाल, दुदाराम मीणा, श्रवण सिंह, हरीश कुमार, प्रकाश कुमार, भवारनाथ सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button