News

मिल क्षेत्र की छात्राओ ने बांगड चिकित्सालय मे जानी उपचार की प्रक्रियाक्षेत्र की छात्राओ ने बांगड चिकित्सालय मे जानी उपचार की प्रक्रिया

जवाली/खौड़

सर मरीज अस्पताल मे आता है तो उसका उपचार केेसे करते हे.. उसे सबसे पहले कौनसी दवाई देते है …कुछ ऐसे ही सवाल राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मिल क्षेत्र की छात्राओ ने राजकीय मेडिकल काॅलेज एवं बांगड चिकित्सालय मे नर्सिंग अधिकरियो से पूछे।

संस्था प्रधान दौलाराम मेघवाल ने बताया कि व्यावसायिक शिक्षा के तहत स्वास्थ्य से जुडी जानकारियो के लिए चिकित्सालय के मेडिकल वार्ड, सर्जिकल वार्ड, हडडी विभाग ,स्त्री एवं प्रसूति वार्ड, आई वार्ड, एक्सरे केन्द्र, रक्त बैंक, नाक कान गला विभाग,समेत विभिन्न वार्डो का भ्रमण करवाया गया। जिसमे उन्हे नर्सिंग अधिकारी देवेन्द्र मौर्य, दिलीप भाटी,चेतन प्रकाश,सुरेश बेनीवाल,धर्मेन्द्र वागोरिया ने चिकित्सा से जुडी महत्वपूर्ण जानकारिया दी।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 8.03.39 PM
डेमो के माध्यम से दी जानकारी- मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार ने बताया कि नर्सिंग अधिकरियो ने भ्रमण के दौरान उप स्वास्थ्य केन्द्र,प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र,सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, उप जिला अस्तपाल एवं जिला अस्तपाल मे स्वास्थ्य से जुडी एवं मरीज उपचार के बारे मे बताया। नर्सिंग अधिकारी देवेन्द्र मौर्य ने मरीज के उपचार के दौरान कार्य मे आने वाले विभिन्न उपकरणो का डेमो भी बताते हुए छात्राओ के स्वास्थ्य की जाॅच की। इस मोके पर शिविर प्रभारी अर्जुन सिंह चौहान , सु.श्री प्रियांशी सैनी,राजेन्द्र सिंह राजपुरोहित, श्रीमती आशा राठौड, तरूण वागोरिया, कीर्तिमान, गुंजन परिहार, चंदा,आदि मौजूद रहे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button