News

मीरा-भायंदर में महापौर-उपमहापौर चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज, भाजपा की जीत लगभग तय

जेठमल राठौड़
रिपोर्टर

जेठमल राठौड़, रिपोर्टर - मुंबई / बाली 

emailcallwebsite

मीरा-भायंदर: महापौर–उपमहापौर चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज

मीरा-भायंदर महानगरपालिका में महापौर एवं उपमहापौर पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। आगामी 3 फरवरी 2026 को होने वाले इस चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

भारतीय जनता पार्टी की ओर से महापौर पद के लिए डिंपल मेहता तथा उपमहापौर पद के लिए ध्रुव किशोर पाटिल ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। वहीं कांग्रेस–शिवसेना (शिंदे गुट) अघाड़ी की ओर से महापौर पद के लिए कांग्रेस की रुबीना शेख और उपमहापौर पद के लिए शिवसेना की वंदना पाटिल मैदान में हैं।

महानगरपालिका में कुल 95 मतदाता हैं। इनमें से भाजपा के पास 79 मत हैं, जबकि कांग्रेस–शिवसेना (शिंदे) अघाड़ी के पास 16 मत मौजूद हैं। मौजूदा संख्या बल को देखते हुए भाजपा की जीत लगभग तय मानी जा रही है।

ऐसे में आगामी ढाई वर्षों के लिए डिंपल मेहता के महापौर और ध्रुव किशोर पाटिल के उपमहापौर पद संभालने की पूरी संभावना जताई जा रही है। चुनाव प्रक्रिया के दौरान नगरसेवक, पदाधिकारी एवं कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button