News

मेघवाल समाज में सी सी रोड बनाने पर सरपंच प्रतिनिधि का सम्मान किया

हनुमान सिंह 

बीजापुर में सीसी रोड निर्माण का उद्घाटन, ग्रामीणों ने जताया आभार

बीजापुर ग्राम पंचायत द्वारा मेघवाल समाज के बड़ा वास स्थित वार्ड नंबर 15 की भटनागर गली में नव-निर्मित सीसी रोड का उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र में खुशी का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि योगेंद्र सिंह राणावत, ग्राम सेवा सहकारी समिति बीजापुर के अध्यक्ष महेंद्र सिंह राणावत तथा वार्ड पंच भगाराम मेघवाल का स्वागत माल्यार्पण और साफा पहनाकर किया गया।

इस मौके पर पूर्व सरपंच छोगाराम राठौड़ सहित मेघवाल समाज के प्रतिनिधि गलबाराम भटनागर, मालाराम भटनागर, फताराम, मांगीलाल, तगाराम, माधुराम, पुखराज, मांगीलाल राठौड़, सखाराम राठौड़, चुनीलाल बामणिया, मोहन बामणिया, अनाराम दहिया, रमेश दहिया, बद्रीराम, श्रवण सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

सभी ने ग्राम पंचायत बीजापुर द्वारा सीसी रोड निर्माण कार्य पूर्ण कराने पर आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button