News

युवा सम्राट कालीचरण दास बने जिला कांग्रेस सचिव, पूर्वी टुंडी में भव्य स्वागत

DEEPAK KUMAR PANDEY
Correspondent Dhanbad

DEEPAK KUMAR PANDEY Correspondent - Dhanbad (Jharkhand)

WEBSITECALLEMAIL

कार्यकर्ताओं में उत्साह, संगठन मजबूती को बताया पहली प्राथमिकता

पूर्वी टुंडी में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

टुंडी: धनबाद कांग्रेस कमिटी द्वारा जिला संगठन विस्तार के दौरान पूर्वी टुंडी प्रखंड को प्रतिनिधित्व मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। शुक्रवार शाम इस उपलब्धि पर कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया।

जानकारी के अनुसार, मैरानवाटांड़ के युवा सम्राट एवं समाजसेवी कालीचरण दास को जिला सचिव पद पर मनोनीत किया गया। मनोनयन पत्र लेकर लौटने पर पूर्वी टुंडी पार्टी कार्यालय में उनका फूल-मालाओं एवं गुलदस्तों के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी कर खुशी जाहिर की।

अपने संबोधन में नवमनोनीत जिला सचिव कालीचरण दास ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ताओं को सही और उचित सम्मान देती है। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी होगी। साथ ही कार्यकर्ताओं के सम्मान और उनके मौलिक अधिकारों के लिए हमेशा कार्य करते रहेंगे।

IMG 20260410 WA0062 IMG 20260410 WA0061

वहीं पूर्वी टुंडी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष योगेश प्रसाद रजक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी समाज के हर वर्ग को अधिकार और सम्मान देने का कार्य कर रही है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई और झूठे वादों से जनता अब पूरी तरह अवगत हो चुकी है और आगामी चुनावों में इसका जवाब देगी।

इस सम्मान समारोह में मुख्य रूप से योगेश प्रसाद रजक, कालीचरण दास, महासचिव मोहनदास, ब्रुवाहन दे, अल्पसंख्यक मोर्चा नेता मजीद अंसारी, प्रखंड उपाध्यक्ष मुलीराम दां, समाजसेवी मंतोष दां, निवास दे, दिनेश दां, शिबू दास, दुलाल दां सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विशेष: “कांग्रेस परिवार द्वारा मिले सम्मान के लिए मैं दिल से आभारी हूं। एक सिपाही के रूप में पार्टी की मजबूती मेरी पहली प्राथमिकता है।” — कालीचरण दास

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button