News

राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न

सादड़ी। राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय सादड़ी में वार्षिक उत्सव का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रारंभिक शहरी शिक्षा संकुल अधिकारी विजय सिंह माली, एडवोकेट संजय बोहरा, पार्षद मांगीलाल गेहलोत, रमेश प्रजापत, मंजुला, पूर्व पार्षद अमृत मीणा और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

वार्षिकोत्सव में भामाशाह पार्षद रमेश प्रजापत, कैलाश प्रजापत और मांगीलाल प्रजापत ने विद्यालय को माइक सेट दान करने की घोषणा की। इस उदारता के लिए संस्था प्रधान किशन लाल देवड़ा ने अतिथियों का माला पहनाकर सम्मान किया।

IMG 20250125 WA0051

सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने राजस्थानी संस्कृति और देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक गोपाल सिंह राजपुरोहित, राजबाला, वर्षा राव, प्रवीण प्रजापति और नीता गोड़ समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ, जिसमें सभी ने विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button