News

राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2026: 12 फरवरी से एग्जाम, 2 विषयों का समय बदला, 19.86 लाख विद्यार्थी होंगे शामिल

Satyanarayan Sen
Reporter

Satynarayan sen is a Reporter from Bhilwara and Publish many types of other Categories.

CallEmail

शिक्षा | राजस्थान बोर्ड

10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से: राजस्थान बोर्ड ने जारी किया टाइम टेबल, 2 परीक्षाओं का बदला गया समय

✍️ सत्यनारायण सेन गुरला | 📍 अजमेर

अजमेर. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से आयोजित होगी। 10वीं की परीक्षा 12 से 28 फरवरी तक आयोजित होगी, जो कुल 17 दिन चलेगी।

वही 12वीं की परीक्षा 12 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक होगी जो 28 दिन चलेगी।

बोर्ड ने 12वीं की दो परीक्षाओं के समय में बदलाव किया है। 17 फरवरी और 24 फरवरी को होने वाली परीक्षाएं सुबह के बदले दोपहर में आयोजित होगी। शुक्रवार को इसकी जानकारी बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह की ओर से दी गई।

बता दे की 19 लाख 86 हजार 422 स्टूडेंट्स परीक्षा देंगे। दसवीं में 10 लाख 68 हजार 610 स्टूडेंट्स है, 12वीं के 90 हजार 572 स्टूडेंट, वरिष्ठ उपाध्याय के 4123 पर प्रवेशिका के 7817 स्टूडेंट्स है। 6193 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह ने बताया कि 12 फरवरी से बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही है। 12वीं की दो परीक्षाओं में समय का बदलाव किया गया है। 17 फरवरी को कंप्यूटर विज्ञान और इनफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिस की सुबह 8:30 से 11:45 तक परीक्षा आयोजित होनी थी। लेकिन अब दोपहर 2:00 से शाम 5:15 तक परीक्षा आयोजित होगी।

WhatsApp Image 2026 02 06 at 4.16.01 PM

इसके साथ ही 24 फरवरी को होने वाली चित्रकला की परीक्षा सुबह 8:30 से 11:45 तक आयोजित होने थी। अब दोपहर 2:00 से 5:15 पर आयोजित होगी।

बोर्ड सचिव ने बताया कि इसका कारण यह है कि कुछ स्कूलों ने बड़ी हुई विद्यार्थियों की क्षमता बताई थी। जिसे चेक करवाने पर पता चला कि 17 को 140 से ज्यादा स्कूल में क्षमता से ज्यादा बच्चे एनरोल हो रखे हैं।

24 फरवरी को भी 450 से ज्यादा स्कूल में क्षमता से ज्यादा बच्चे हो रहे थे। शिकायत मिलने पर शासन सचिव को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद बीकानेर शिक्षा विभाग की ओर से भी अपनी 24 तारीख की परीक्षा की तिथि में भी बदलाव किया गया।

छात्र टाइम टेबल, एडमिट कार्ड और परीक्षा से जुड़ी आधिकारिक जानकारी राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं।

© Rajasthan Board News

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button