News
राजस्थान में 8 मार्च को पंचायत चुनाव की आचार संहिता लागू होने की संभावना

- Narendra Kumar Regar Bhilwara
राजस्थान में प्रस्तावित पंचायत चुनावों को लेकर 8 मार्च से आचार संहिता लागू की जा सकती है। चुनाव आयोग की तैयारियों के अनुसार पंचायत चुनाव तीन चरणों में कराए जाने की संभावना है।
निर्वाचन आयुक्त ने संकेत दिए हैं कि पंचायत चुनाव के बाद अप्रैल माह में नगरीय निकाय चुनाव कराए जाने की भी तैयारी चल रही है। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक व्यवस्थाएं शुरू कर दी गई हैं।
सूत्रों के अनुसार, चुनाव कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा जल्द की जा सकती है। आचार संहिता लागू होते ही प्रदेशभर में राजनीतिक गतिविधियों पर रोक लग जाएगी।








