राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय पाली, जिले के 24 यूनिट लीडर हिमालय बुड़बैज शिविर हेतु चयनित

राजस्थान के 138 यूनिट लीडर में से 24 संभागी पाली के होंगे, पुष्कर घाटी, अजमेर में 01 से 07 फरवरी तक होगा आयोजन
भारत स्काउट गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के तत्वावधान में दिनांक 1 फरवरी से 7 फरवरी 2026 तक पुष्कर घाटी, अजमेर में आयोजित होने वाले हिमालय वुडबैज कोर्स में भाग लेने हेतु पाली जिले से 24 यूनिट लीटर का चयन किया गया है |
सीओ स्काउट गोविंद मीणा ने बताया की मंडल प्रशिक्षण केंद्र पुष्कर घाटी, अजमेर में आयोजित होने वाले इस शिविर में संपूर्ण राजस्थान से 138 यूनिट लीडर का चयन राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा किया गया है, इसमें 63 महिलाएं और 75 चयनित संभागी भाग लेंगे,
स्काउट विभाग में 75 में से 16 यूनिट लीडर पाली जिले से भाग लेंगे इसी प्रकार गाइड विभाग में 63 में से 08 यूनिट लीडर पाली जिले से सहभागिता करेंगे जो कि पूरे प्रदेश में किसी भी जिले से सर्वाधिक संख्या में सहभागिता होगी|
सी ओ गाइड डिंपल दवे ने बताया कि राजस्थान प्रदेश में आयोजित होने वाले इस हिमालय वुडबैज शिविर में सहभागिता हेतु सर्वाधिक संख्या में चयन पाली जिले से होना गर्व का विषय है, इतनी बड़ी संख्या में लीडर द्वारा योग्यता प्राप्त करने से जिले में आयोजित होने वाले स्काउट गाइड शिविरों में गुणवत्ता पूर्ण प्रशिक्षण प्राप्त होगा जिससे ज्यादा संख्या में राज्य पुरस्कार और राष्ट्रपति अवार्ड स्काउट गाइड योग्यता प्राप्त करने में सहायता प्राप्त होगी|
इनका हुआ है चयन-
स्काउट विभाग में- महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय खुडाला से कलाराम सोलंकी,
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गिराली से लक्ष्मण लाल, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निंबाड़ा से कालीचरण सिंह, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दादाई से लकमाराम चौधरी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से दुदनी से बाबूलाल, राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय हेमावास से वजाराम राणा, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सापुनी से बस्तीराम, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खोखरा से शंकर लाल, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुंदोज से बालवीर पारगी, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय अंबेडकर कॉलोनी गुंदोज से पोलाराम परिहरिया, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गुड़ा बिच्छू से गोपाल सिंह पवार, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डाबर से दीपेंद्र प्रताप सिंह, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मालवा से इम्तियाज़ खान, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिराठिया कलां से बगदाराम सेन, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बख्तावरपुरा से विष्णु कुमार वर्मा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आसरलाई से अविनाश राजपुरोहित,

गाइड विभाग में- राजकीय संस्कृत उच्च प्राथमिक विद्यालय दलपतगढ़ से भगवती कंसारा, के एस लोढ़ा पब्लिक स्कूल फालना से पूजा जोशी, राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय दुदिया से रामदेई, भारतीय बाल निकेतन माध्यमिक विद्यालय पाली से पार्वती मीणा, राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय दुदिया से सुनील कुमारी, टैगोर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल तखतगढ़ से विश्वाकुमारी, गायत्री विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल बिजोबा से खुशबू, एसएमबी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रानी से सुमित्रा का चयन इस शिविर हेतु किया गया है|
गौरतलब है कि पिछले साल भी स्काउट विभाग में पूरे राजस्थान से सर्वाधिक संख्या में हिमालय बुड़बैज शिविर में सहभागिता पाली जिले से हुई जिसमें 09 यूनिट लीडर ने योग्यता प्राप्त की, इस शिविर में 82 साल की आयु में तारा चंद जैन ने शिविर में सहभागिता कर सफलता प्राप्त कर कीर्तिमान कायम किया था|
हिमालय वुडबैज शिविर में ऐसे होता है चयन-
हिमालय वुडबैज शिविर में भाग लेने हेतु सर्वप्रथम यूनिट लीडर के रूप में विद्यालय से जुड़कर स्काउट गाइड यूनिट का संचालन करना होता है, 07 दिवसीय आवासीय बेसिक कोर्स करने के 6 माह पश्चात एडवांस कोर्स मे भाग ले सकते है जो कि बेसिक कोर्स की तरह 07 दिवसीय आवासीय होता है| एडवांस कोर्स को पूर्ण करने के बाद राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम के तहत 06 माह की अवधि में एक प्रोजेक्ट और एक असाइनमेंट पूर्ण करने के बाद के बाद हिमालय वुडबैज कोर्स हेतु आवेदन किया जा सकता है इस हेतु एडवांस कोर्स के बाद 1 वर्ष की अवधि आवश्यक होती है|
हिमालय रोडवेज कोर्स हेतु आवेदन करने के पश्चात राष्ट्रीय
प्रशिक्षण केंद्र पचमढ़ी द्वारा कोर्स हेतु चयन सूची जारी की जाती है,
राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा कोर्स आयोजन की मान्यता प्राप्त होने पर संबंधित राज्य द्वारा 07 दिवसीय आवासीय हिमालय वुडबैज प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाता है इस शिविर का संचालन राष्ट्रीय स्तर के लीडर ट्रेनर योग्यता प्राप्त अथवा स्काउट ओर गाइड विभाग में राष्ट्रीय मुख्यालय के उपनिदेशक द्वारा संचालन किया जाता है| जिले से प्रदेश में सर्वाधिक संख्या में सहभागिता हेतु यूनिट लीडर के चयनित होने पर जिला प्रशिक्षण आयुक्त प्रकाश चंद्र सिंघाड़िया, एवं लीला जैन ने शुभकामनाएं दी है|
गोविंद मीणा
सी ओ स्काउट
जिला मुख्यालय पाली













