रायपुर क्षेत्र के लोगों ने रोडवेज बसों के संचालन की मांग की, बसों की हड़ताल से यात्रियों को परेशानी
भीलवाड़ा डिपो की एक भी बस नहीं चलती

भीलवाड़ा जिले के गंगापुर रायपुर स्टेट मार्ग से जुड़ा होकर भी रोडवेज बसों के संचालन से वंचित है वहीं रायपुर क्षेत्र के लोग पिछले कई वर्षों से रोडवेज बसों के संचालन की मांग कर रहे हैं क्षेत्र वासियों का कहना है कि रोडवेज बसों के अभाव में उन्हें निजी बसों का सहारा लेना पड़ता है जो की महंगी और असुरक्षित होती है रायपुर देवगढ जोधपुर और गंगापुर भीलवाड़ा को जोड़ने वाला मार्ग एक महत्वपूर्ण मार्ग इस मार्ग पर रोजाना सैकड़ो लोग यात्रा करते हैं निजी बसें इस मार्ग पर मनमानी किराया वसूलते हैं और अक्सर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
क्षेत्र वासियों की मांग है कि रायपुर कोशीथल से गंगापुर भीलवाड़ा मार्ग पर रोडवेज बसों का संचालन शुरू किया जाए जिससे समय सारणी के अनुसार यात्रियों को सुविधा उपलब्ध हो सके रोडवेज बस सुविधा का अभाव होने पर ग्रामीणों को मजबूरन आवागमन के लिए निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है ग्रामीण अंचल में जीप टैक्सी निजी बस समेत अन्य वाहनों से आवागमन करते हैं।
इधर रोडवेज बस सुविधा नहीं होने का फायदा उठाते हुए निजी वाहन संचालक मनमाना किराया वसूल रहे रोडवेज बस सुविधा नहीं होने से ग्रामीण निजी वाहनों में ग्रामीण अंचल में जीप टैक्सी निजी बस समेत अन्य वाहनों से आवागमन करते हैं इधर रोडवेज बस सुविधा नहीं होने का फायदा उठाते हुए निजी वाहन संचालक मनमाना किराया वसूल रहे रोडवेज बस सुविधा नहीं होने से रायपुर व आसपास क्षेत्र वासियों को आवागमन में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रोडवेज में विशेष अवसर पर महिलाओं को निशुल्क सफर, महिलाओं को किराए में 50% की छूट वरिष्ठ नागरिक एवं विकलांगों को किराए में रियायत समेत राज्य सरकार की कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित है लेकिन रायपुर क्षेत्र वासियों को रोडवेज की सुविधा नहीं मिलने से इन सभी राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का फायदा नहीं मिल पा रहा है लेकिन रायपुर क्षेत्र रोडवेज बस संचालन को लेकर वंचित है एवं रोडवेज बसों के संचालन नहीं होने के अभाव से योजनाओं का लाभ आम जन तक नहीं मिल पा रहा है।
रायपुर क्षेत्र में जो गांव स्टेट हाइवे से लगते हुए वहां पर भी रोडवेज सुविधा नहीं है ऐसे में लोगों को गांवों से कस्बे तक पहुंचने के लिए भी निजी साधनों का उपयोग करना पड़ता है क्षेत्र वासियों का कहना है कि रायपुर क्षेत्र में राज्य सरकार रोडवेज बसों का संचालन सुचारु रूप से शुरू करें जिससे आमजन को महंगे किराए से राहत मिल सके एवं क्षेत्र में सरकारी बसों की सुविधा होने से आमजन को हर सरकारी बस का लाभ मिलेगा महिलाओं को रोडवेज किराए की छूट भी मिलेगी लेकिन कई बार मांग करने के बावजूद भी अब तक सेवाएं शुरू नहीं हो रही है।

प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद से ही रायपुर क्षेत्र वासियों को रोडवेज बस संचालन की उम्मीद जगी है क्षेत्र वासियों का मानना है कि जल्द ही रायपुर क्षेत्र को भी रोडवेज बसों की संचालन को लेकर सुविधा मिल सकेगी वही रायपुर गंगापुर मार्ग पर चलने वाली निजी बसें लेट फीस के कारण तेज गति से चलती है जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है साथ ही बसों में सफर करने वाले यात्रियों को भी भीड़ का हिस्सा बनकर मुश्किल हालातो में सफर करना पड़ता है कभी क बार तो बस की छत पर स्कूली छात्र-छात्राएं बैठे हुए दिखाई देते हैं।
वही इलाज के लिए रायपुर क्षेत्र के लोगों को भीलवाड़ा जाना पड़ता है जिसके लिए 75 किलोमीटर की दूरी तय करके निजी साधनों से वह भीलवाड़ा पहुंचते हैं यदि रायपुर भीलवाड़ा मार्ग पर लगातार रोडवेज बसों का संचालन सुचारू रूप से जारी होता है तो रायपुर क्षेत्र वासियों को एवं आमजन को परिवहन संबंधी आ रही समस्याओं से निजात मिल पाएगी स्थानीय रोडवेज बसों के संचालन की मांग रखी थी एवं एक दो बसें जयपुर , जोधपुर डिपो की बसें संचालित भी हुई थी।
वहीं स्थानीय लोगों की रोडवेज बस संचालक की मांग जायज है और रोडवेज अधिकारियों से रायपुर कोशीथल गंगापुर भीलवाड़ा मार्ग पर रोडवेज बसों के संचालक को लेकर शीघ्र कार्रवाई की मांग करेंगे उम्मीद है कि स्थानीय विधायक लादू लाल पितलिया एवं रोडवेज अधिकारी क्षेत्र वासियों की मांग को ध्यान में रखते हुए भीलवाड़ा, जोधपुर, पाली, ब्यावर, फालना, चित्तौड़गढ़ राजसमंद उदयपुर व अन्य आगार ( डिपो ) से रायपुर क्षेत्र के लिए सीधे कनेक्टिविटी शुरू कराने का प्रयास मांग करेंगे रायपुर कोशीथल गंगापुर भीलवाड़ा मार्ग पर रोडवेज बसों का संचालन शुरू होने से आमजन को राहत प्रदान हो सकेगी।
रायपुर क्षेत्र के लिए भीलवाड़ा आगार की एक भी बस का संचालन नहीं होने से लोगों में नाराजगी जताई शीघ्र ही विधायक व डिपो प्रबंधक इस पर संज्ञान ले और भीलवाड़ा डिपो की बसों का संचालन रायपुर तक चलाएं
ट्रेवल्स एसोसिएशन ने किया चक्का जाम हड़ताल के समर्थन में ट्रेवल्स व निजी एसोसिएशन ने चक्का जाम कर विरोध जताया।
भीलवाड़ा जिले के ये रूट हुए प्रभावित
रायपुर रुट: वाया गुरलां महेन्द्रगढ़ 2 निजी बसें बन्द रही इस रूट पर कोई रोडवेज बस नहीं
गंगापुर रुट : इस रुट पर चलने वाली सभी निजी बसें, व ट्रैवेल बसें बंद रही 1 रोडवेज बस वह भी रात्रि 9 बजे से चलती है वह भी जयपुर आगार की
करेडा देवगढ रूट : सभी निजी बसें बंद रही, इस रूट पर 1 भी रोडवेज नहीं है। यात्रियों को जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
कपासन रूटः वाया गुरला, कारोई होते हुए 12 निजी बसें बंद है। इस रूट पर एक भी रोडवेज नहीं है, यात्रियों कोचित्तौड़गढ़ होकर कपासन जाना पड़ा।
भीम वाया करेड़ा रूटः इस रूट पर स निजी बसें बंद रहेगी।
रायपुर वाया बागौर रूट : 10 निजी बसें बंद रही, यहां एक भी रोडवेज नहीं है। यात्रियों को असुविधा हुई।
ब्यावर रूट : 55 निजी बसें बंद रही, इस रूट पर 1 भी रोडवेज नहीं है। यात्रियों को ब्यावर जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बस्सी वाया मंगरोप रूटः सिर्फ 5 निजी बसें चलती है वे भी बंद रही।
रावतभाटा वाया हलेड़ रूटः बरूदनी, बड़लियास होते हुए 3 निजी बंद है ओर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।













