News

राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर संपन्न 

सादड़ी 20 मार्च। स्थानीय देवीचंद मयाचंद बोरलाई वाला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर आज अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली , भारत विकास परिषद के विजय सिंह गौड़ व प्रधानाचार्य मीठालाल बोराणा के सानिध्य में समारोहपूर्वक संपन्न हुआ।

राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी काना राम सोलंकी ने बताया कि से14मार्च से प्रारंभ हुए इस सात दिवसीय विशेष शिविर में स्वयंसेवकों ने स्वच्छता, साक्षरता, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक कार्यों के माध्यम से सामुदायिक विकास और नेतृत्व कौशल विकसित किया। शिविर में उप प्राचार्य नरेंद्र राठौड़, मोहनलाल जाट व हेमंत गर्ग द्वारा अलग-अलग विषयों पर वार्ताएं दी गई।

IMG 20260320 WA0035 IMG 20260320 WA0036 IMG 20260320 WA0034

प्रधानाचार्य मीठालाल बोराणा ने शिविर के दौरान शिविरार्थियों से संवाद कर शिविर की गतिविधियों का फीडबैक लिया। सरस्वती पूजन से प्रारंभ हुए इस समारोह में सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत किया गया तत्पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी काना राम सोलंकी ने शिविर का प्रतिवेदन पढ़ा। शिविरार्थियों ने अनुभव कथन किए। प्रधानाचार्य मीठालाल बोराणा ने शिविरार्थियों से राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक के रुप में राष्ट्र सर्वोपरि भाव से कार्य करने का आह्वान किया। भारत विकास परिषद के विजय सिंह गौड़ ने भी एन एस एस को उपयोगी बताया।अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने राष्ट्रीय सेवा योजना को महत्वपूर्ण बताते हुए स्वयंसेवकों से शिविर में सीखे ज्ञान व अनुभवो का लाभ समाज को देने को कहा। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों को एक निरक्षर को साक्षर बनाने,एक पौधा लगाने व एक सेवा कार्य करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर शिविर के दौरान हुई गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवकों को सम्मानित किया।इस अवसर पर सभी ने स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।उप प्राचार्य नरेंद्र राठौड़ ने आभार व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय सेवा योजना के अतंर्गत विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी, टीम वर्क, सामुदायिक सेवा व चरित्र निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया जाता है।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button