News
लीलरिया श्याम भैरूनाथ मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव: श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम

लीलरिया श्याम भैरूनाथ मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव
✍️ पत्रकार: रामनिवास सेन | 📍 कोशीथल (उम्मेदपुरा)
कोशीथल स्थित लीलरिया श्याम भैरूनाथ मंदिर, उम्मेदपुरा में प्राण-प्रतिष्ठा एवं शिखर कलश स्थापना महोत्सव के अवसर पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया।
हजारों श्रद्धालु डीजे व बैंड-बाजों की भक्तिमय धुनों पर नाचते-झूमते हुए दियास से मंदिर परिसर तक पहुंचे। राजस्थानी पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर यात्रा को भव्य रूप दिया।
लीलरिया श्याम भैरूनाथ के दरबार में नौ दिनों तक विशाल महायज्ञ एवं धार्मिक मेले का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में दूर-दराज़ से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
भक्ति • आस्था • संस्कृति का भव्य संगम













