विकास, गरीब-किसान और रोजगार को समर्पित है केंद्रीय बजट दृ जल संसाधन मंत्री

जल संसाधन मंत्री ने सर्किट हाउस में केंद्रीय बजट पर आयोजित प्रेस वार्ता में बजट की बताई विशेषताएं
- Narendra Kumar Regar Bhilwara
भीलवाड़ा = केंद्रीय बजट को लेकर जल संसाधन विभाग के मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने सोमवार को मीडियाकर्मियों के साथ सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर बजट की समग्र विशेषताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह बजट देश के सर्वांगीण विकास, आर्थिक मजबूती और आमजन के हितों को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।

श्री रावत ने कहा कि केंद्रीय बजट में गरीब, किसान, युवा और मध्यम वर्ग को केंद्र में रखा गया है। बजट के माध्यम से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और ग्रामीण-शहरी विकास को गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, ऊर्जा और सामाजिक सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में किए गए प्रावधान देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने कहा कि यह बजट राज्यों के साथ समन्वय को मजबूत करेगा और स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा।













