PoliticsNewsपंजाब

विधान सभा कमेटी मेम्बर गौरव शर्मा ने आम आदमी पार्टी को कहा अलविदा, कांग्रेस में हुए शामिल

गौरव कुमार, चंडीगढ़।
पंजाब की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। विधान सभा कमेटी मेम्बर और जाने-माने समाजसेवी गौरव शर्मा नयागांव ने आम आदमी पार्टी को अलविदा कह दिया है। शर्मा ने यह निर्णय आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया के एक विवादित बयान पर कड़ा एतराज जताते हुए लिया। उन्होंने साफ कहा कि 2027 के चुनाव जीतने के लिए पार्टी द्वारा अपनाई जा रही गलत दिशा और बयानबाज़ी उनके सिद्धांतों के अनुरूप नहीं है।

गौरव शर्मा के कांग्रेस में प्रवेश के दौरान पंजाब सोशल मीडिया चेयरमैन गुरतेज सिंह पन्नू और मालवा ज़ोन पंजाब अध्यक्ष नोनू भट्टी खिजराबाद विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया और कांग्रेस परिवार में उन्हें अहम जिम्मेदारी सौंपी गई। गौरव शर्मा को पंजाब कांग्रेस सोशल मीडिया का जनरल सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है।

गौरव शर्मा का राजनीतिक सफर भी बेहद सक्रिय और संघर्षपूर्ण रहा है। वे पहले आम आदमी पार्टी से नगर निगम का चुनाव लड़ चुके हैं और हलका खरड़ आप कमेटी के सक्रिय सदस्य भी रहे हैं। राजनीति के साथ-साथ गौरव शर्मा एक ईमानदार पत्रकार के रूप में भी अपनी पहचान बना चुके हैं। उनकी बेबाक और निष्पक्ष पत्रकारिता ने उन्हें जनता के बीच एक भरोसेमंद चेहरा बनाया है।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद गौरव शर्मा ने कहा कि वे अब जनता की समस्याओं को सच्चे मन से उठाएंगे और कांग्रेस के साथ मिलकर पंजाब को नई दिशा देने का काम करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस का मंच उन्हें लोगों की सेवा करने और सकारात्मक राजनीति को आगे बढ़ाने का अवसर देगा।

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी गौरव शर्मा के आने को पार्टी के लिए एक मजबूत कदम बताते हुए कहा कि उनकी ऊर्जा और अनुभव से संगठन को नया बल मिलेगा।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button