श्री मोहनखेड़ा गुरुधाम तीर्थ (दहाणु) में पार्श्वनाथ जिनालय गुरू मंदिर का 8वां ध्वजारोहण समारोह 26 फरवरी को

दहाणु स्थित श्री मोहनखेड़ा गुरुधाम तीर्थ में पार्श्वनाथ जिनालय एवं विश्व पूज्य दादा गुरुदेव प्रभु श्रीमद्विजय राजेन्द्र सूरीश्वरजी महाराजा के गुरू मंदिर का 8वां ध्वजारोहण समारोह गुरुवार, 26 फरवरी 2026 को श्रद्धा एवं भक्ति के साथ आयोजित होगा।
कार्यक्रम मोहनखेड़ा महातीर्थ विकास प्रेरक, परोपकार सम्राट गुरुदेव आचार्य प्रवर श्रीमद्विजय ऋषभचन्द्र सूरीश्वरजी की पावन प्रेरणा से तथा परम पूज्य सप्तम वर्षीतप तपस्वी वरिष्ठ मुनिराज श्री पीयूषचन्द्र विजयजी महाराज और प्रवचन प्रभावक कार्यदक्ष मुनिराज श्री रजतचन्द्र विजयजी महाराज के सानिध्य में संपन्न होगा।

मंगल कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 7:00 से 8:00 बजे तक भक्तामर महास्तोत्र एवं गुरू चालीसा स्तोत्र प्रार्थना, प्रातः 8:00 से 9:00 बजे तक नवकारसी, प्रातः 9:30 बजे सतरभेदी पूजा तथा प्रातः 10:30 बजे ध्वजारोहण होगा। इसके पश्चात 11:30 बजे स्वामीवात्सल्य आयोजित किया जाएगा।
संपूर्ण कार्यक्रम के लाभार्थी नथमलजी दलीचंदजी भंडारी परिवार (वराडा, मुंबई) एवं कमलाबाई रिखबचंदजी सोलंकी परिवार (सियाणा, मुंबई) हैं। आयोजन श्रीपार्श्व राजेन्द्रसूरि जैन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है।
त्रिस्तुतिक साम्राज्य जयवंता।














