सच की कलम थमी, वरिष्ठ पत्रकार जगदीश जोशी का देहावसान

भीलवाड़ा लूनिया टाईम्स न्यूज़ संवाददाता प्रभुलाल लोहार
भीलवाड़ा की पत्रकारिता को आज गहरा आघात लगा है। जिले के वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित पत्रकार जगदीश जोशी का आज निधन हो गया। वे 78 वर्ष के थे और लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत सहित शहर में शोक की लहर फैल गई।
जगदीश जोशी ने अपने दशकों लंबे पत्रकारिता जीवन में सच्चाई, निष्पक्षता और जनहित को सर्वोपरि रखा। उन्होंने लोक जीवन, जनसत्ता, नवज्योति, न्यू इंडिया जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में कार्य करते हुए समाज की आवाज को मजबूती प्रदान की। उनकी लेखनी बेबाक, तथ्यपरक और प्रभावशाली रही।
वे अपने सरल स्वभाव, स्पष्ट विचारधारा और पत्रकारिता के मूल्यों के प्रति गहरी प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते थे। उनके अनुभव और कार्यशैली ने पत्रकारिता को एक सशक्त दिशा दी। उनके निधन को भीलवाड़ा की पत्रकारिता के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।
दिवंगत पत्रकार जगदीश जोशी के निधन पर जिले के पत्रकारों, सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की













