News

समाजसेवी नरेंद्र सी.परमार के असामयिक निधन पर सेवाभारती के पदाधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि 

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

सादड़ी। समाजसेवी भामाशाह नरेंद्र चांदमल परमार सादड़ी हाल पुणे के असामयिक निधन पर सेवाभारती समिति के पदाधिकारियों ने स्थानीय गोरों का बास में सेवा भारती द्वारा संचालित हीरा चंद हिम्मत मल सेवा केन्द्र में श्रद्धांजलि देकर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

जिला प्रचार प्रमुख दिनेश लूणिया ने बताया कि प्रांत सह मंत्री विजयसिंह माली ने परमार के असामयिक निधन को सेवा भारती व अपने लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने परमार को दूरदृष्टा सेवा व्रती समाजसेवी बताया।जिला कोषाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने उनकी स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि वे सदैव हमारी स्मृति मंजूषा में याद रहेंगे।इस अवसर पर जिला वैभव श्री प्रमुख मोहनलाल सोलंकी ने भी विचार व्यक्त किए।

स्वर्गीय नरेंद्र चांदमल परमार की तस्वीर पर माल्यार्पण कर सभी ने पुष्प अर्पित किए व दो मिनट का मौन रखा। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष ललित सोनी, नगर मंत्री अभिनव गहलोत सहित समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।

लूणिया ने बताया कि सेवा भारती समिति द्वारा संचालित सादड़ी, देसूरी,नाडोल, रानी बाली, फालना, सेवाड़ी बीजापुर भाटूंद, तख्तगढ समेत समस्त बाल संस्कार केंद्रों पर भी नरेंद्र चांदमल परमार की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया व दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।

उल्लेखनीय है कि समाजसेवी भामाशाह नरेंद्र चांदमल परमार ने सेवा भारती के सेवा कार्यों से प्रभावित होकर अपना तीन मंजिला पैतृक मकान सेवा भारती को उपलब्ध कराया जहां सिलाई केंद्र, कसीदा केंद्र व कंप्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र संचालित हो रहे हैं।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button