सरकारी अध्यापक ने फर्जी मानसिक रोग विशेषज्ञ की सील से ली मेडिकल लीव, सवाई माधोपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

सवाई माधोपुर। पुलिस थाना कोतवाली सवाई माधोपुर ने सरकारी अध्यापक द्वारा मनोचिकित्सक की फर्जी सील बनवाकर मेडिकल लीव लेने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी सरकारी शिक्षक शहजाद अहमद को शहर सवाई माधोपुर से गिरफ्तार किया है। मामले में सहयोग करने वाले ई-मित्र संचालक दिनेश सैनी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी शिक्षक ने मानसिक रोग विशेषज्ञ (Psychiatrist) की फर्जी सील एवं दस्तावेज तैयार करवाकर मेडिकल अवकाश प्राप्त किया था। मामले की जांच के दौरान फर्जीवाड़े का खुलासा होने पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की थी।
यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशन में तथा थाना अधिकारी मदनलाल मीणा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई।
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है तथा मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।











