News

सहकारी समिति की मांगों को लेकर बहिष्कार की चेतावनी

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

  • रिपोर्ट – गोपाल सिंह खोंखरा 


सहकारी समिति की मांगों को लेकर बहिष्कार की चेतावनी

पैक्स कर्मचारी यूनियन ने ज्ञापन सौंपकर दी अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की चेतावनी

सोजत। राजस्थान सहकारी समिति से जुड़ी मांगों को लेकर पैक्स कर्मचारी यूनियन संयुक्त संघर्ष समिति ने कड़ा रुख अपनाते हुए कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। समिति के अध्यक्ष शिव मंगल सिंह खोखरा के नेतृत्व में प्रबंध निदेशक पाली तथा उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां पाली को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो पैक्स कंप्यूटरीकरण, फसल ऋण वितरण एवं वसूली, गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना सहित विभाग की समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं का पूर्णतः एवं अनिश्चितकालीन बहिष्कार किया जाएगा।

बड़ी संख्या में कर्मचारी रहे मौजूद

ज्ञापन सौंपने के दौरान पैक्स कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कर्मचारियों ने एक स्वर में अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की और चेताया कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इस अवसर पर पैक्स कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष शिव मंगल सिंह खोखरा (शाखा सोजत सिटी), उपाध्यक्ष बरकत अली (जेतारण), रतन सिंह (रानी), जसवंत सिंह (खिमेल), विक्रम सिंह (खिंवादी), कोषाध्यक्ष महावीर सिंह (बांकली), सह-कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमावत (रेपड़ावास), सचिव दीपक प्रकाश (दूड़ोद), सहसचिव दिनेश, मंत्री जबरा राम, मीडिया प्रभारी प्रियवृत सिंह (खिंवाड़ा) सहित जिले के समस्त व्यवस्थापक, सह-व्यवस्थापक, सेल्समैन और कम्प्यूटर ऑपरेटर मौजूद रहे।

आंदोलन तेज करने की चेतावनी

यूनियन पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों की जायज मांगों की लंबे समय से अनदेखी की जा रही है।
यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो चरणबद्ध आंदोलन के तहत पूर्ण कार्य बहिष्कार लागू किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। 

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button