साइबर जागरूकता पर जोर: सादड़ी में विद्यार्थियों को दिए सुरक्षा के टिप्स

सादड़ी के सरस्वती विद्या मंदिर में विधिक साक्षरता कार्यक्रम आयोजित
न्यायाधीश हिमानीजी कच्छवाह ने साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए, विद्यार्थियों को किया जागरूक
सादड़ी।
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अंतर्गत “Empowering Rajasthan’s Youth: A Legal Literacy Initiative – 2026” के तहत “Transformative Tuesday” कार्यक्रम का आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर (सीनियर सेकेंडरी), सादड़ी में किया गया।

कार्यक्रम में माननीय न्यायाधीश
हिमानीजी कच्छवाह ने विद्यार्थियों को
साइबर अपराध से बचने के प्रभावी उपाय बताए और ऑनलाइन धोखाधड़ी से सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जागरूकता और सावधानी ही साइबर क्राइम से बचाव का सबसे मजबूत माध्यम है।
इस अवसर पर श्रीमती विद्या दीदी ने न्यायाधीश का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया, वहीं इंद्रा दीदी ने स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही।











