Newsझारखण्डटुंडी न्यूज

टुण्डी प्रखंड बना सेवानिवृत्त जॉन सालभर में दो दो बीइइओ हुए सेवानिवृत्त दी गई भावभीनी विदाई।

DEEPAK KUMAR PANDEY
Correspondent Dhanbad

DEEPAK KUMAR PANDEY Correspondent - Dhanbad (Jharkhand)

WEBSITECALLEMAIL


ऐसे कर्तव्यनिष्ठ पदाधिकारी को हमेशा याद करेगा टुण्डी के शिक्षा जगत — बी डी ओ।

टुण्डी:टुण्डी प्रखंड बना सेवानिवृत्त जॉन सालभर में दो दो बीइइओ हुए सेवानिवृत्त दोनों ही पदाधिकारी मृदुभाषी एवं कुशल व्यवहार के होने के कारण शिक्षा विभाग के साथ साथ टुण्डी के लोगों को एक यादगार बना गए। प्राप्त समाचार के अनुसार प्लस टू हाई स्कूल टुण्डी सभागार में मंगलवार को एक समारोह आयोजित कर 28 मार्च को सेवानिवृत्त हुए प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सहदेव महतो को शिक्षा विभाग टुण्डी द्वारा सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी। समारोह के दौरान टुण्डी प्रखंड विकास पदाधिकारी विशाल कुमार पाण्डेय द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।विदाई समारोह को लेकर कस्तूरबा आवासीय विद्यालय टुण्डी की बालिकाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया जबकि जाताखूंटी विद्यालय की नन्हे बच्चियों ने रंगारंग कार्यक्रम कर नृत्य प्रस्तुत की जिसमें कार्यक्रम में चार चांद लग गया। सम्मान सह विदाई समारोह के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी विशाल कुमार पाण्डेय ने सेवानिवृत्त प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कर्तव्यनिष्ठ पदाधिकारी को टुण्डी हमेशा याद करेगा।विदाई समारोह में कई शिक्षकों ने उपहार देकर सम्मानित किया और दीर्घायु की कामना की । सम्मान सह विदाई समारोह में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी विशाल कुमार पाण्डेय, पूर्व सेवानिवृत्त बीइइओ मुरत महतो,बी पी ओ उमेश कुमार पासवान, रामपुर मोड़ के प्रधानाध्यापक मोहम्मद जाहिद हुसैन, गौतम दास,बी आर पी कुमार गौरव,सी आर पी हरिमोहन मुखर्जी,मंजू देवी, संतोष राय अभिमन्यु भगत कुमारी मनोरमा जयदेव टुडू, संतोष कुमार, नेपाल रजवार,नवीन चन्द्र सिंह, त्रिलोचन पाण्डेय, अशोक मंडल, अशोक सोरेन, सुशील कुमार साव,सहजाद अंसारी समेत बड़ी संख्या में शिक्षक गण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक पंकज कुमार, माथुर मंडल,मनोज पाठक ने संयुक्त रूप से किया।

 

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button