15 अगस्त 2025: सादड़ी में ध्वजारोहण से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम तक, पूरा शहर तिरंगे में रंगा
सादड़ी में स्वतंत्रता दिवस का भव्य उत्सव – देशभक्ति से सराबोर रहा नगर

डीएमबी हायर सेकेण्डरी में स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुई शानदार प्रस्तुतियां
सादड़ी (पाली) – आजादी के अमृत महोत्सव की कड़ी में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2025 का पर्व सादड़ी नगर में अद्भुत देशभक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (दे.म.बा.रा.उ.मा.वि.) और नगर पालिका मंडल सादड़ी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस समारोह ने पूरे शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
मुख्य और अतिविशिष्ट अतिथि
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती खुमी देवी बावरी उपस्थित रहीं। उपाध्यक्ष हीराराम जाट, पूर्व आयुर्वेद अधिकारी अचलाराम मेघवाल, बालिका विद्यालय के प्रधानाचार्य विजयसिंह माली, भाजपा जिला मंत्री दिलीप सोनी, समाजसेवी जगदीश देवासी (गुड़ा जाटान), भामाशाह संदीप शर्मा और थानाधिकारी हनवंत सिंह सोढ़ा ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा मण्डल अध्यक्ष सादड़ी गोविन्द मीणा, समाजसेवी एवं भामाशाह नरेश ओझा, नगर अध्यक्ष कांग्रेस सादड़ी गोविन्द व्यास, भामाशाह निखिल (स्व. ओगड़रामजी राईका, गुड़ा जाटान) एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डीएमबी सादड़ी छगनलाल भाटी उपस्थित रहे।
ध्वजारोहण और शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इसके बाद मुख्य अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। हवा में लहराता तिरंगा देखते ही वातावरण “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से गूंज उठा।
हेमन्त गर्ग और सरस्वती पालीवाल के निर्देशन में NCC कैडेट्स और छात्रों द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट एवं व्यायाम प्रदर्शन किया गया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियां – विविध रंग, एक भावना
नगर के सरकारी और निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने मंच पर देशभक्ति और संस्कृति की झलक पेश की।
- राजस्थानी लोकगीत और लोकनृत्य ने दर्शकों को पारंपरिक धरोहर से जोड़ा।
- समूह गान में छात्रों ने “वंदे मातरम्” और “जन गण मन” के साथ देशभक्ति का संदेश दिया।
- देशभक्ति नृत्य-नाटिका में स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष को जीवंत किया गया।
सम्मान और पुरस्कार – प्रेरणा का संचार
समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों, खिलाड़ियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
- बोर्ड परीक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार दिए गए।
- खेलों में राज्य स्तर पर चयनित बालिकाओं और स्काउट-गाइड दल के छात्रों को भी सम्मान मिला।
- शहर के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों का विशेष रूप से अभिनंदन किया गया।
भामाशाह जगदीश देवासी पुत्र ओगड राम रायका (गुड़ा जायन) द्वारा परिपोषिक की व्यवस्था की गई, जबकि भामाशाह संदीप शर्मा ने DMB विद्यालय को एक कंप्यूटर सेट देने की घोषणा की, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता और डिजिटल संसाधन बेहतर होंगे। स्वर्गीय श्रीमती हुलासी देवी पत्नी महेंद्र कुमार रावल (सेवा निवृत्त व्याख्याता) द्वारा विद्यालय को सोफा सेट भेंट किया गया।
आयोजन में योगदान और व्यवस्था
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य छगनलाल भाटी ने की। आयोजन और व्यवस्था में मोहन लाल जाट, नरेन्द्र राठौड़, वीरेंद्र सिंह, राकेशपुरी, निखिल देवासी, मंगल सिंह भाटी, कानाराम सोलेकी का विशेष सहयोग रहा। और स्थानीय पत्रकार सहित अनेक गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में मौजूद रहे।
नगर में देशभक्ति का माहौल
स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर सादड़ी के हर कोने में तिरंगे की शोभा देखने लायक थी। मुख्य बाजार, सरकारी भवन, विद्यालय और मंदिर तिरंगे से सजे हुए थे। लोगों ने अपने घरों पर भी झंडा फहराकर “हर घर तिरंगा” अभियान को सफल बनाया।












