News

150 बालिकाओं का भव्य सम्मान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ट्रस्ट का प्रेरणादायक आयोजन

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

जवाली।  डिगाई गांव बस स्टैंड स्थित श्री बायोसा माताजी मंदिर परिसर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चेरिटेबल ट्रस्ट, पाली (राजस्थान) शाखा डिगाई की ओर से बालिका सम्मान एवं भामाशाह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

समारोह में कक्षा 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाली करीब 150 बालिकाओं को सिल्वर मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। ट्रस्ट अध्यक्ष चतराराम महादेव प्रजापत ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं का आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। सभी बालिकाओं को मंच पर सम्मानित किया गया, जिससे उनका मनोबल और उत्साह देखने लायक रहा।

WhatsApp Image 2026 01 27 at 6.40.19 PM

कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। नृत्य, गीत और अन्य प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को रंगारंग बना दिया।

मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुमित्रा राजपुरोहित ढारिया ने अपने संबोधन में कहा कि आज की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं, वे पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने बालिका शिक्षा को समाज की प्राथमिकता बनाने पर जोर दिया।

समाजसेवी वैनाराम परमार चांगवा ने कहा कि “बालिका पढ़ेगी तो दो घर रोशन करेगी” और बेटियों को शिक्षित कर आगे बढ़ाने का आह्वान किया। अन्य वक्ताओं ने भी बेटियों के सम्मान, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण को समाज के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी बताया।

WhatsApp Image 2026 01 27 at 6.40.17 PM

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर खौड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायणसिंह बालराई, समाजसेवी घेवरचंद घांची, चैनसिंह गुंन्दोज, पत्रकार अरविंद गोयल, अशोक कुमार कुमावत, पारस पंवार, दिलीप आदरा, तुषार थानवी, मीडिया प्रभारी अजय जैन, रीकू वैष्णव, डिंपल सीरवी, गोमती सोलंकी, जसौदा प्रजापत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन और बालिकाएं मौजूद रहीं।

यह समारोह बालिका शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता का सशक्त संदेश देकर क्षेत्र के लिए एक मिसाल बना।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button