News

319वें सप्ताह में पहुँचा पर्यावरण संरक्षण का श्रमदान अभियान, विभिन्न स्थानों पर पो की सफाई

परमेश्वर कुमार दमामी
रिपोर्टर

परमेश्वर कुमार दमामी, संवाददाता - बनेड़ा

mailcallvissit

अपना संस्थान एवं पर्यावरण संरक्षण संस्थान द्वारा सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु श्रमदान का कार्य निरंतर जारी है। जानकारी देते हुए तहसील अध्यक्ष मुरली मनोहर व्यास ने बताया कि दिनांक 24 मई 2026 को प्रातः 7:00 से 8:00 बजे तक बनेड़ा-सुल्तानगढ़ चौराहे पर कजोड़ वाटिका के बाहर तथा 8:15 से 9:15 बजे के बीच सुल्तानगढ़ में सोलह ढाणा की बावड़ी व पो, कोडलाई में श्मशान घाट के पास तथा अमरपुरा तंवरा का खेड़ा में आश्रम के निकट मालियों के कुएं के पास स्थित पो की सफाई की गई।

कार्यकर्ताओं ने पहले पो को खाली कर उसमें जमा मलवा एवं काई को एसिड से साफ किया। इसके बाद पानी से धोकर कल्ली की पुताई की गई।

IMG 20260524 WA0024 1IMG 20260524 WA0027 1

बनेड़ा क्षेत्र में मुरली मनोहर व्यास, शांतिलाल धावा, अमीश कुमार व्यास, नंदकिशोर माली, लादू लाल खोईवाल, अरुण चंद्र देराश्री, राजेंद्र नुवाल, देवीलाल उपसरपंच, दिनेश कुमार रेगर, कालू लाल सरगरा, सूर्य प्रकाश सरगरा, गोविंद खोईवाल, शिवराज खोईवाल, गोपाल गाडरी, सत्यनारायण शर्मा, उमेश चंद्र छिपा, कालू लाल मीणा, सोहनलाल बेरवा, ललित खटीक एवं रमेश चंद्र कोली ने श्रमदान किया।

वहीं सुल्तानगढ़ क्षेत्र में मुरली मनोहर व्यास, सत्यनारायण शर्मा, देवीलाल माली उप सरपंच, उमेश चंद्र छिपा, कालू लाल मीणा, राजेंद्र नुवाल, सोहनलाल बेरवा, धनराज गुर्जर, महेंद्र नायक, मोनू पारीक, लोकेश बारेठ, मनोज गुर्जर, विनोद गुर्जर, मिठू लाल माली, ओम प्रकाश पारीक, शिवराज, भेरू सिंह, शंकर गाडरी, सुरेश ढोली, संपत प्रजापत, गोपाल पारीक, देवी लाल गुर्जर एवं विष्णु प्रजापत ने सहयोग प्रदान किया।

संस्थान द्वारा बताया गया कि यह सेवा कार्य अब 319वें सप्ताह में पहुँच चुका है तथा यह अभियान हर मौसम में निरंतर जारी रहेगा।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button