News

49 नवयुगलों ने शुरू किया दांपत्य जीवन, सैन समाज के सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

Satyanarayan Sen
Reporter

Satynarayan sen is a Reporter from Bhilwara and Publish many types of other Categories.

CallEmail

✦ धूमधाम से संपन्न हुआ सेन समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन ✦

49 नवयुगलों ने शुरू किया दांपत्य जीवन, समाज के सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब

रिपोर्ट: सत्यनारायण   सेन, गुरलां
📍 स्थान: भीलवाड़ा | हरनी महादेव

बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर आयोजित सेन समाज के 9वें सामूहिक विवाह सम्मेलन ने सामाजिक एकता, संस्कार और समरसता का भव्य उदाहरण प्रस्तुत किया।

भीलवाड़ा के हरनी महादेव मेला ग्राउंड में सेन समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति द्वारा 23 जनवरी (शुक्रवार), बसंत पंचमी के पावन अवसर पर 9वां सामूहिक विवाह सम्मेलन भव्यता एवं धार्मिक गरिमा के साथ आयोजित किया गया।
इस ऐतिहासिक आयोजन में सेन समाज के 49 नवयुगलों ने एक साथ सात फेरे लेकर
अपने वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की।

सेन समाज सामूहिक विवाह समिति के अध्यक्ष दुर्गालाल सेन (मांडल) ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सम्मेलन में राजस्थान के विभिन्न जिलों सहित आसपास के क्षेत्रों से
हजारों की संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।

धार्मिक विधि-विधान से संपन्न पाणिग्रहण संस्कार

समिति के कार्यकारी अध्यक्ष रतन सेन भादू ने बताया कि इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में प्रदेश के चार अलग-अलग जिलों से सेन समाज के जोड़े परिणय सूत्र में बंधने पहुंचे।
आयोजन की शुरुआत भगवान ठाकुर जी की गाजे-बाजे के साथ भव्य बारात से हुई।

पाणिग्रहण संस्कार आचार्य मुरलीधर पंचोली के नेतृत्व में 42 विद्वान पंडितों की टीम द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूर्ण धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया।

विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, मांडल विधायक उदयलाल भड़ाना,
भीलवाड़ा शहर विधायक अशोक कोठारी,
सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी मंचासीन रहे।

मंच संचालन: नरेश सईंवाल (हमीरगढ़)
मीडिया कवरेज: दिनेश सेन, सत्यनारायण सेन, विनोद सेन, प्रवीण सेन
आभार प्रदर्शन: सहजा सुरेश सेन कटार

इस विशाल आयोजन की सफलता में समिति सदस्यों, भामाशाहों एवं समाज के असंख्य सहयोगियों का योगदान रहा, जिनके नामों को अंकित करना संभव नहीं है। सेन समाज का यह सामूहिक विवाह सम्मेलन सामाजिक समरसता और संस्कारों का प्रेरणादायी उदाहरण बनकर उभरा।

© लुनिया टाइम्स | विशेष मैगजीन कवर स्टोरी

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button