टुण्डी थाना बना विवाह स्थल, बसंत पंचमी पर प्रेमी युगल का थाने में विवाह, खुशी-खुशी विदा हुई पूजा

टुण्डी थाना बना विवाह स्थल, बसंत पंचमी पर प्रेमी युगल का थाने में विवाह
स्थानीय पुलिस और महिला हेल्प डेस्क की पहल से पूरी हुई शादी की रस्में
प्रेम प्रेमिका की थाने में शादी की रस्में पूरी हुई राजी खुशी ससुराल गई पूजा ।
झारखंड लुनिया टाइम्स संवाददाता।
-
सेवा भारती और वेलिंगटन इंग्लिश एकेडमी सादड़ी ने तुलसी पूजन दिवस मनायाDecember 25, 2024
टुण्डी : टुण्डी प्रखंड के लूकैया पंचायत अंतर्गत ग्राम संग्रामडीह में उस समय अजीबो-गरीब घटना घटी जब सभी गांव के लोग बसंत पंचमी की पूजा में लीन थे तभी प्रेमी प्रेमिका की जोड़ी ने प्रेमालाम कर रहे थे तभी गांव की किसी महिला की नजर इन लोगों पर पड़ गई और देखते ही देखते गांव में कानाफूसी प्रारंभ हो गई और प्रेमी जोड़ों को शादी कराने को लेकर महामंथन शुरू हो गया

इसी बीच प्रेमी सोनू शर्मा ने झारखंड सरकार द्वारा निबंधित नंबर 100 पर डायल कर अपने को नजरबंद करने की अनोखी पहल कर दिया गया फिर क्या था लोकेशन पर प्रेमी को बंधक बनाएं गया स्थान पर टुण्डी पुलिस पहुंच गई और वस्तुस्थिति से अवगत होते हुए दोनों युगल जोड़ियों को थाना लाया गया और परीजनों को दूरभाष पर सूचित किया गया और महिला हेल्प डेस्क प्रभारी ममता कुमारी के समक्ष दोनों युगल जोड़ियों को ब्रांड भरवाकर शादी को रस्में पूरी की गई और प्रेमिका पूजा कुमारी और उसके प्रेमी सोनू शर्मा के साथ राज़ी खुशी ससुराल विदा कर दिया गया।
दोनों युगल जोड़ियों को घर बसाने में टुण्डी थाना में पदस्थापित महिला हेल्प डेस्क प्रभारी ममता कुमारी की अहम् भूमिका रही और दोनों पक्षों ने इनके कार्य को काफ़ी सराहा।
बताते चलें कि इनके पदस्थापना से आज़ तक सैकड़ों उजड़े घरों को बसाया गया जिससे लोग आज़ भी इनकी तारीफ़ करते नहीं थकते हैं।














