चीमा बाई संचेती बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुआ बालिका दिवस पर आयोजन

राकेश कुमार लखारा
बालिकाएं वर्तमान समय ने हर क्षेत्र में अव्वल – पारख
पाली: अंतरराष्ट्रीय शिक्षा एवं राष्ट्रीय बालिका दिवस पर श्रीमती चीमा बाई संचेती राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पैकेज कोलोनी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रधानाचार्य राधेश्याम सोनी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख तथा अध्यक्ष पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा थे, अति विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक राहुल राजपुरोहित,मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी दिलीप कर्मचंदानी , सोड़ावास प्रधानाचार्य हितेश रामावत एवं ए यू स्माल फाइनेंस बैंक के शाखा प्रबंधक राज दीप सिंह थे। महेंद्र बोहरा ने बालिकाओं से आगे पढ़ने का आव्हान करते कहा कि आज हर क्षेत्र में बालिकाएं अपना वर्चस्व कायम कर रही है, सरकार बालिकाओं को विशेष आरक्षण सहित ,जन्म से ,हर प्रकार की सुविधा प्रदान कर रही है, अतः आप इन सुविधाओं का लाभ उठाते हुए जीवन में प्रगति करें।पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बालिकाओं को बधाई देते हुए, उन्हे जाति पाति के भेदभाव से ऊपर उठकर संस्कारित एवं सुयोग्य नागरिक बनने का आव्हान किया।

इस अवसर पर शारीरिक शिक्षिका कृष्णा शर्मा के नेतृत्व में क्रिडा भारती द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली,विद्यालय की बालिका टीम का सम्मान अतिथियों द्वारा किया गया, मुख्यमंत्री नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत इक्कीस छात्राओं को साइकिल वितरित की गयी,साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे,ए यू स्माल फाइनेंस बैंक द्वारा बालिकाओं को पचास स्वेटर एवं रमेश डिम्पल की ओर से तीस जैकेट वितरित किए गये। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त करने पर ग्यारहवीं की छात्रा सुहानी को श्री सांवलियाजी सेठ की तरफ़ से इक्कीस सौ रूपए की नकद राशि दी गयी। जिला शिक्षा अधिकारी राहुल राजपुरोहित एवं सीबीईओ दिलीप कर्मचंदानी ने बालिकाओं से मन लगा अध्ययन करते हुवे बोर्ड परीक्षाओं में उच्च अंक प्राप्त करने का आव्हान किया। विद्यालय स्टाफ द्वारा माला उपरना एवं साफा पहना अतिथियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर संतोष चौधरी,पंकज शर्मा, हेमंत दवे, महेंद्र,राजकुमारी जैन, अनुराधा राजपुरोहित,मनीषा,दीया,मैना देवी,शोभा शर्मा ,यास्मीन, कृष्णा शर्मा,ए यू बैंक की स्वाती जोशी,गौरव त्रिवेदी आदि उपस्थित थे।











