News

बजरी माफिया के हौसले बुलंद: पत्रकार के घर में घुसकर जान से मारने की धमकी

बजरी माफिया के हौसले बुलंद: पत्रकार के घर में घुसकर जान से मारने की धमकी

गंगापुर, भीलवाड़ा
रिपोर्ट: Narendra Kumar Regar – Reporter

गंगापुर, भीलवाड़ा: अवैध बजरी ट्रैक्टरों के वीडियो न्यूज़ बनाने पर बजरी माफिया ने पत्रकार प्रकाश चंद्र खारोल के घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी। यह घटना रविवार सुबह 7:00 बजे की है, जब पत्रकार ने चीड़ खेड़ा के अंदर अवैध बजरी के ट्रैक्टरों का वीडियो बनाया था।

जानकारी के अनुसार बजरी माफिया सांवरमल जाट बागोर अपनी बोलरो गाड़ी लेकर पत्रकार के घर पहुंचा और उन्हें धमकी दी कि यदि आगे से कोई भी वीडियो अपलोड की गई तो जान से मार देंगे। इस दौरान पत्रकार के हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया गया तथा जातिवाद गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की की गई।

सांवरमल जाट बागोर ने कथित रूप से कहा कि वह जाट है और उनके जाटों के किसी भी ट्रैक्टर के वीडियो बनाकर पत्रकार न्यूज़ नहीं बना सकता। साथ ही यह भी कहा कि वे दिनदहाड़े बजरी खनन करते हैं और आगे भी करेंगे।

घटना के बाद पत्रकार प्रकाश चंद्र खारोल ने पुलिस थाना गंगापुर में मुकदमा दर्ज करवाया है और पूरे मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button