गोड़वाड़ भील समाज द्वारा महिला एवं बाल विकास अधिकारी के पद पर भादर भील का चयन होने पर किया स्वागत



गोड़वाड़ भील समाज में हर्ष का माहौल
महिला एवं बाल विकास अधिकारी पद पर चयन पर सम्मान समारोह

गोड़वाड़ आदिवासी भील समाज द्वारा जैसलमेर जिले के पाबुपुरा निवासी भादर भील के महिला एवं बाल विकास अधिकारी के पद पर चयन होने पर भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
-
झुंठा के ग्रामीणों ने पीएम सीएम का जताया आभारJune 19, 2024
उल्लेखनीय है कि भादर भील पूर्व में केंद्रीय विद्यालय दिल्ली में शिक्षक के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। इसके पश्चात हाल ही में वे पाली जिले की देसूरी तहसील के सादड़ी स्थित राजपुरा गांव के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षक के रूप में कार्यरत रहे।
अपनी कड़ी मेहनत और लगन के बल पर उन्होंने महिला एवं बाल विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा में पूरे राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त कर समाज और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
पाबूजी मंदिर सभा भवन, सादड़ी में आयोजित कार्यक्रम में गोड़वाड़ आदिवासी भील समाज द्वारा भादर भील का माला व साफा पहनाकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर स्थानीय वार्ड पार्षद नारायण देवासी द्वारा वार्ड में बिजली, पानी, सड़क, पट्टे सहित विभिन्न विकास कार्य करवाने पर भील समाज द्वारा उनका भी माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया।
“वर्तमान समय में समाज को शिक्षा की सबसे अधिक आवश्यकता है।
अधिक से अधिक बच्चों को शिक्षित करें, सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करें और समाज की एकता बनाए रखते हुए विकास में भागीदारी निभाएं।”
— भादर भील
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्यजन
जिलाध्यक्ष जगदीश भील (सादड़ी), राहुल पंवार (खुडाला फालना), टीकमचंद भील (सिंदरली), कमेटी कोषाध्यक्ष चुन्नीलाल भील (लाटाडा), भरत भील D, भरत भील (लाटाडा), भरत M, कांतिलाल भील, झालाराम भील, भोमाराम भील, तारजी भील (पुटवाल), सूखजी भील, अर्जुन भील, राजू भील, दिनेश भील, पुखराज भील सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।











