सालपुरा में मुमुक्षु जैनिस कुमार की भव्य दीक्षा एवं नूतन मंदिर शिलान्यास, जैन समाज का ऐतिहासिक आयोजन

मुमुक्षु जैनिस कुमार की भव्य दीक्षा एवं शिलान्यास
बड़ोदा सालपुरा | श्री विजय इन्द्रधाम जैन तीर्थ
बड़ोदा सालपुरा स्थित श्री विजय इन्द्रधाम जैन तीर्थ, सालपुरा जैन संघ के तत्वावधान में
भव्यातिभव्य शिलान्यास एवं मुमुक्षु जैनिस कुमार की भव्य दीक्षा का आयोजन दिनांक
27 जनवरी 2026 को किया जाएगा।
वर्षीदान वरघोड़ा दिनांक 27/01/2026 को प्रातः 9:30 बजे प्रारम्भ होगा।
विदित हो कि मंदिर का भूमि पूजन दिनांक 21/01/2026 को हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
वहीं नूतन मंदिर का शिलान्यास दिनांक 28/01/2026 को
प्रातः 6:30 बजे शुभ मुहूर्त में संपन्न होगा।


यह पावन आयोजन परम पूज्य वर्तमान गच्छाधिपति आचार्य विजय धर्मधुरंधर सूरीश्वर
महाराज साहेब की आज्ञा से, परम पूज्य ज्योतिषाचार्य आचार्य विजय विद्युतरत्न
सूरीश्वर आदि विशाल साधु-साध्वी मंडल की पावन निश्रा में सम्पन्न होगा।
मुमुक्षु जैनिस कुमार की दीक्षा विधिविधान के साथ आरम्भ होगी।
नामकरण विजय मुहूर्त में दोपहर 12:39 बजे होगा।
संघ स्वामीवात्सल्य का आयोजन दोपहर 1:00 बजे से प्रारम्भ होगा।
इस भव्य धार्मिक आयोजन के आयोजक श्री वल्लभ सार्वजनिक ट्रस्ट, सालपुरा हैं।
निमंत्रक:
श्री विजय इन्द्रधाम तीर्थ एवं सालपुरा जैन संघ, सालपुरा














