News

फालना में आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक में 77वां गणतंत्र दिवस: देशभक्ति, अनुशासन और संस्कारों के साथ भव्य आयोजन

🇮🇳 आदर्श विद्या मंदिर फालना में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया 🇮🇳

फालना | 26 जनवरी 2026

आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक फालना में 77वां गणतंत्र दिवस देशभक्ति, अनुशासन एवं गरिमामय वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण, राष्ट्रगान एवं भारत माता के जयघोष के साथ हुआ।

इस अवसर पर भैया-बहिनों के तीन दलों द्वारा घोष वादन के साथ आकर्षक परेड प्रस्तुत की गई।
साथ ही व्यायाम एवं योग का प्रदर्शन किया गया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने सराहना के साथ देखा।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्रीमान राजेश कुमार जी (सह प्रांत प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जोधपुर)
ने अपने प्रेरक उद्बोधन में गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के “पंच परिवर्तन” विषय को विस्तार से समझाया।

उन्होंने सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी का आग्रह एवं
नागरिक कर्तव्यबोध को राष्ट्र निर्माण का मजबूत आधार बताया।

WhatsApp Image 2026 01 26 at 7.25.29 PM 2 WhatsApp Image 2026 01 26 at 7.25.30 PM WhatsApp Image 2026 01 26 at 7.25.29 PM 1 WhatsApp Image 2026 01 26 at 7.25.29 PM

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमान नरेंद्र सुथार (समाजसेवी, शिक्षाप्रेमी)
ने संस्कारयुक्त शिक्षा को सशक्त भारत की नींव बताते हुए
विद्यालय को एक लैपटॉप भेंट करने की घोषणा की, जिसका उपस्थित जनसमुदाय ने
करतल ध्वनि से स्वागत किया।

विशिष्ट अतिथि श्रीमान जयचंद गोलेछा (व्यवस्थापक, आदर्श शिक्षा संस्थान, बाली)
ने विद्या भारती द्वारा संचालित शिक्षण संस्थानों की भूमिका की सराहना की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमान हरिपाल शर्मा (अध्यक्ष, प्रबंध समिति, फालना) ने की।
उन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में विद्यालय के शैक्षिक एवं संस्कारगत प्रयासों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रधानाचार्य श्रीमान मनोहर रावल ने सभी अतिथिगणों का आत्मीय स्वागत करते हुए
उनका संक्षिप्त परिचय करवाया।

इस अवसर पर सेवा निधि संग्रह में सराहनीय सहयोग करने वाले
84 भैया-बहिनों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया,
जिससे सेवा, समर्पण एवं सामाजिक सहभागिता की भावना प्रबल हुई।

साथ ही पूर्व छात्र श्रीमान शांतिलाल माली द्वारा पारितोषिक की व्यवस्था तथा
समिति अध्यक्ष श्रीमान हरिपाल शर्मा द्वारा मिष्ठान की व्यवस्था की गई।

कार्यक्रम में आदर्श शिक्षा संस्थान, बाली के कोषाध्यक्ष श्रीमान जयरामदास वैष्णव,
सचिव श्रीमान सुरेश कुमार मालवीय, बाली जिला प्रचारक श्रीमान नारायण,
स्थानीय समिति के प्रवीण भाई पटेल, धनपत भाटी, विरमराम परिहार, जोधाराम चौधरी,
गणपत चौधरी, किकाराम चौधरी, डॉ. योगिता बांठिया, सीमा जैन, कृपाल सिंह भाटी सहित
अनेक गणमान्य नागरिक, अभिभावकगण एवं आचार्य बंधु-भगिनी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन किरण सिंह ने किया तथा
आभार समिति प्रचार प्रमुख श्रीमान नारायण सिंह राजपुरोहित ने व्यक्त किया।

कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम् एवं
भारत माता की जय के जयघोष के साथ हुआ।

🇮🇳 शिक्षा • संस्कार • राष्ट्र निर्माण | जय हिन्द

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button