समाजसेवी व युवा सरपंच उम्मीदवार गोपाल सिंह खोखरा उपखंड स्तर पर सम्मानित

सोजत। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए समाजसेवी एवं युवा सरपंच उम्मीदवार गोपाल सिंह खोखरा को उपखंड स्तर पर सम्मानित किया गया। यह सम्मान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सोजत में आयोजित उपखंड स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में सोजत विधायिका शोभा चौहान एवं उपखंड अधिकारी मंसिंगा राम जांगिड़ ने गोपाल सिंह खोखरा को उनके गांव के विकास कार्यों, समाजसेवा तथा रक्तदान जैसे जनहितकारी कार्यों में विशिष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने उनके सेवा भाव, सामाजिक सक्रियता और निरंतर जनकल्याण के प्रयासों की सराहना की।
सम्मान प्राप्त करने के पश्चात गोपाल सिंह खोखरा का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सोजत में भी प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा के नेतृत्व में विद्यालय परिवार द्वारा बहुमान किया गया। इस दौरान समस्त अधिकारियों एवं सोजत डीवाईएसपी रतन देवासी ने भी उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।
अपने सम्मान पर प्रतिक्रिया देते हुए गोपाल सिंह खोखरा ने कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और अधिक समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ समाजसेवा करने की प्रेरणा देगा।
















