पंचायत समिति बनेड़ा में विकास अधिकारी परसोया ने किया ध्वजारोहण, गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया
लुनिया टाईम्स न्यूज़ बनेड़ा -परमेश्वर दमामी

पंचायत समिति बनेड़ा कार्यालय परिसर में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह गरिमामय एवं हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विकास अधिकारी धर्मपाल परसोया ने ध्वजारोहण कर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कार्मिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के भाव से गूंज उठा।
समारोह में अतिरिक्त विकास अधिकारी गणेश नारायण शर्मा, महिला एवं बाल विकास विभाग से मिनाक्षी यादव, लेखा अधिकारी सुधाकर पाटोदिया सहित पुलिस विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, सांख्यिकी विभाग तथा राजीविका विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कर्मचारियों द्वारा कविता पाठ भी किया गया, जिसमें देशभक्ति, संविधान और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विचार प्रस्तुत किए गए। विकास अधिकारी धर्मपाल परसोया ने अपने संबोधन में संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सभी कार्मिकों से ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एकजुट होकर देश की प्रगति एवं विकास में योगदान देने का संकल्प लिया।
















