टुंडी प्रखंड अंतर्गत कोटालडीह में गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन |
गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट कोटालडीह प्रीमियर लीग 2026 का भव्य आयोजन किया गया, जिसका समापन सोमवार को हो गया |

फ़ाइनल मुकाबला में कोटालडीह किंग्स 11 के टीम ने लछुरायडीह-बांसजोरिया स्टार 11 के टीम को शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया |
विजेता टीम को क्रिकेट टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि टुंडी प्रखंड कांग्रेस युवा अध्यक्ष सह समाजसेवी नईम अंसारी के द्वारा ट्रॉफी एवं मेडल देकर पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया |
उप विजेता टीम को टूर्नामेंट के विशिष्ट अतिथि रहे सर्वोच्च मानवाधिकार संरक्षण आयोग के प्रदेश अध्यक्ष जाहिद हुसैन, जिला परिषद सदस्य गुरुचरण बास्की एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा नेता अब्दुल क्यूम के द्वारा संयुक्त रूप से ट्रॉफी एवं मेडल देकर पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया |
के.पी.एल 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट के बेस्ट बोलर बने वाहिद को जे.एल.के.एम युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष राय के द्वारा ट्रॉफी एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया |

टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर बेस्ट बैट्समैन बने आरिफ़ को वार्ड सदस्य कुदूस के द्वारा मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया |
फ़ाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच बने फ़हीम को समाजसेवी इबरार के द्वारा ट्रॉफी एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया |
मौके पर पत्रकार दीपक पांडे एवं फारूख अंसारी उपस्थित थे साथ ही खिलाड़ियों को प्रोत्साहन के लिए वार्ड सदस्य दुलाल दे, समाजसेवी वासिब एवं जे.एम.एम युवा नेता ताहिर हुसैन, मास्टर अख़्तर हुसैन एवं निसार अहमद, आयोजन समिति के अध्यक्ष सनाउल, सचिव शमीम, उप सचिव फरीद अंसारी, कोषाध्यक्ष फ़िरदोष एवं सदस्य साजिद कलीम, आरिफ़, आसिफ़, जावेद एवं जियाउर रहमान उपस्थित थे |
क्रिकेट टूर्नामेंट को सफ़ल बनाने में कॉमेंटेटर सह मॉडर्न पब्लिक स्कूल बेहड़ा-कमारडीह के कॉर्डिनेटर मोहम्मद आसिफ़ एवं क़ासिम, निर्णायक के रूप में उत्तम एवं इम्तियाज़ और स्कोरर ताबिश का सराहनीय योगदान रहा |














