Education & CareerNews

रघुवीर सिंह जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित 

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

देसूरी। विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों के लिए कार्यरत ब्लाक संदर्भ व्यक्ति रघुवीर सिंह का बांगड़ स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख व सुनील भंडारी सहित जिले के प्रबुद्धजनों की गरिमामय उपस्थिति में देवस्थान गौपालन पशुपालन व डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत व जिला कलेक्टर लक्ष्मी नारायण मंत्री के करकमलों से सम्मानित किया गया।

रघुवीर सिंह की इस उपलब्धि के लिए मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी मोहनलाल बलाई, अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली, संदर्भ व्यक्ति मुख्तियार शेख , प्रशासनिक अधिकारी जसाराम,कपूर चंद, अशोक कुमार समेत सीबीईओ कार्यालय के समस्त स्टाफ व पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी देसूरी जगदीश सहित देसूरी ब्लाक के प्रधानाचार्यों व शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उल्लेखनीय है कि रघुवीर सिंह ने विशेष आवश्यकता वाले देसूरी ब्लाक के 528 विद्यार्थियों के शैक्षिक सहशैक्षणिक उन्नयन, दिव्यांग विद्यार्थियों को उपकरण उपलब्ध कराने,दिव्यांगो को भत्ते व अन्य सहायता उपलब्ध कराने, भामाशाह सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के आयोजन का महत्वपूर्ण कार्य कर विभाग को गौरवान्वित किया है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button