News

कन्या महाविद्यालय में ‘सृजन’ के मंच पर थिरकी प्रतिभा

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space
LUNIYA TIMES | MAGAZINE STORY
“सृजन” में थिरके कदम, कला और संस्कृति का जीवंत उत्सव
शास्त्रीय, लोक एवं सुगम नृत्य प्रतियोगिताओं ने मोहा मन

✍️ न्यूज़ रिपोर्टर : Narendra Kumar Regar
📍 भीलवाड़ा

कन्या महाविद्यालय में सांस्कृतिक समिति के तत्वाधान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम
“सृजन” के अंतर्गत बुधवार को शास्त्रीय, लोक एवं सुगम नृत्य प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. सावन जांगीड ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात विशिष्ट नृत्य प्रस्तुति के माध्यम से शिव-शक्ति की आराधना की गई, जिसने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

IMG 20260128 WA0046

प्राचार्य डॉ. जांगीड ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नृत्य, संगीत एवं कला
जीवन में अभिव्यक्ति, आत्मविश्वास और उत्साह को सशक्त बनाते हैं।

सांस्कृतिक समिति प्रभारी डॉ. शोभा गौतम ने बताया कि कुल 6 प्रतियोगिताओं में 130 से अधिक छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

🏆 प्रतियोगिता परिणाम

शास्त्रीय नृत्य (एकल):
🥇 विद्या कोली | 🥈 वंदना प्रजापत, प्रियंका जाट | 🥉 कुमकुम

सुगम नृत्य (एकल):
🥇 कशिश सेन | 🥈 वंदना प्रजापत | 🥉 अनुष्का सुखवाल

लोक नृत्य (एकल):
🥇 चेतना कंवर | 🥈 वंदना प्रजापत | 🥉 नंदनी उपाध्याय

सुगम नृत्य (समूह):
🥇 खुशी जांगीड़ व समूह | 🥈 कुमकुम चुंडावत व समूह | 🥉 टीना माली व समूह

लोक नृत्य (समूह):
🥇 खुशी जांगीड़ व समूह | 🥈 निर्मल तेली व समूह | 🥉 कुमकुम चुंडावत व समूह

युगल नृत्य:
🥇 कुसुम माली & जसवंत कंवर | 🥈 चंचल & विधि | 🥉 अलीशा & इकरा / कुमकुम & श्रुति

IMG 20260128 WA0046

कार्यक्रम में डॉ. प्रतिभा राव, सुधा नवल, सुनीता भार्गव, गीतांजलि वर्मा,
विजय शेखावत, इंका श्री सहित समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
धन्यवाद ज्ञापन : डॉ. शोभा गौतम 

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button