News
आगजनी की घटना से दहशत में परिजन, प्रशासन से अविलंब सुरक्षा की मांग

🚨 BIG BREAKING NEWS 🚨
आगजनी की घटना से दहशत में परिजन, प्रशासन से अविलंब सुरक्षा प्रदान की रखी मांग
टुण्डी : प्रखंड के जाताखूंटी पंचायत क्षेत्र के भोस्की गांव में निरीह परिजनों के साथ आगजनी की घटना ने झकझोर कर रख दिया है। विदित हो कि टुण्डी प्रखंड क्षेत्र के जाताखूंटी पंचायत अंतर्गत भोस्की गांव निवासी सोहबरन बीबी एवं उसकी पुत्रवधू सलमा बीबी ने मीडिया को अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि इसी गांव निवासी रजाउदीन, जमरूदीन, और सफीक अंसारी क़रीब दस बजे मेरे दरवाजे पर आ धमके और कहा कि चलो तुमलोगों के खिलाफ पंचायती होगा जब हमलोगों ने इतनी रात पंचायती करना कोई औचित्य नहीं और असुरक्षित भी है इतना कहते ही उक्त तीनों व्यक्तियों ने धमकी भरे शब्दों में कहा कि ठीक है मत चलो परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना और धमकी के ठीक उसी रात को मेरे घर के पिछवाड़े में आग लगा दिया गया।
आग की लपटे देखकर हमलोगों ने किसी तरह पानी से आग पर काबू पाया। फिलहाल घटना की जानकारी स्थानीय मुखिया जाताखूंटी ग्राम पंचायत को दे दिया गया है। आगे पीड़ित परिवारों ने कहा कि कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो हम सभी परिवार जनों के द्वारा प्रशासन का दरवाज़ा खटखटाया जायेगा एवं सुरक्षा की मांग की जायेगी।
फिलहाल आगजनी की घटना से परिजन सदमे में है और सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।
🔴 पीड़ित परिवार की प्रमुख मांगें:
- तत्काल प्रशासनिक सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए
- आगजनी करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो
- पीड़ित परिवार की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए
















