News

जांगिड़ समाज पाली ने वाहन रेली निकालकर शहरवासियों को दिया विश्वकर्मा जयंती का निमंत्रण आज, मनाई जायेगी विश्वकर्मा जयंती।

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space
Ghevarchand Aarya
Author

Ghevarchand Aarya is a Author in Luniya Times News Media Website.

Call

पाली- श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज सेवा समिति पाली के तत्वावधान में जांगिड़ ब्राह्मण नवयुवक मण्डल और विश्वकर्मा महिला मण्डल की और से 100 दुपहिया वाहनों पर मातृ शक्ति सहित समाज के 200 युवक युवतियों ने निर्धारित गणवेश युवक सफेद कुर्ता पायजामा और माताएं एवं युवतियां लाल साड़ी या लाल सलवार कुर्ता में रेली निकालकर शहरवासियों को विश्वकर्मा जयंती का निमंत्रण दिया। जिसको समाज अध्यक्ष रामचंद्र पिडवा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

WhatsApp Image 2026 01 30 at 5.09.00 PM

जिला प्रचार मंत्री घेवरचन्द आर्य ने बताया कि रेली विश्वकर्मा सर्किल बाड़ी नदी से कलेक्टर, अहिंसा सर्किल, सुरज पोल से प्याराचौक विश्वकर्मा मंदिर पहुंची यहां विश्वकर्मा जी के दर्शन कर रूई कटला, चुडीघर बाजार, उदयपुरीया बाजार से सराफा बाजार, घी का झंडा, सोमनाथ होते हुए सुरज पोल से वीर दुर्गादास नगर विश्वकर्मा मंदिर में दर्शन कर यहां से शिवाजी सर्कल से नया गांव (यशवीर पुरम) स्थित श्री विश्वकर्मा शिक्षा समिति सम्पूर्ण पाली जिला पर सम्पन्न हुई। वाहन रेली का शहरवासियों ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। रेली जिस रास्ते से जयघोष करते हुए निकली उसके दोनों और रेली को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ लगी रही यहां तक की दुकान दार भी खड़े होकर रेली को निहारते रहें।

WhatsApp Image 2026 01 30 at 5.08.59 PM

यहां अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा जिला अध्यक्ष भंवरलाल आसदेव ने रेली में भाग लेने वाले युवक युवतियों को पुरस्कार स्वरूप पानी की बोतलें भेंट कर सभी को आर्शीवाद दिया। इस अवसर पर भंवरलाल आसदेव ने युवक युवतियों को सम्बोधित करते हुए कहां की आपने आज समाज के प्रति जो उत्साह दिखाया उससे समाज को आप सब पर गर्व है। उन्होंने कहां कि कल विश्वकर्मा जयंती पर इससे भी अधिक उत्साह से भाग लेकर समाज एकता का परिचय देना होगा।

रेली के सफल संचालन में अध्यक्ष रामचन्द्र पिडवा सचिव मधुसुदन बूढल, कोषाध्यक्ष पारसमल बूढल, नवयुवक मण्डल अध्यक्ष सुरेश इन्द्राणीया, महिला मण्डल अध्यक्ष तरूणा धामू सहित सभी समाज बंधुओ और मातृशक्ति का सहयोग रहा।

रिपोर्ट – घेवरचन्द आर्य पाली

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button