मछियारा शिविर में प्राप्त आवेदनों को लेकर पशुपालन विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय बैठक का आयोजन

मछियारा पंचायत को मॉडल बनाने की दिशा में बड़ा कदम
मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के अंतर्गत प्रखंड स्तरीय बैठक
पशुपालन विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय समिति की बैठक आयोजित
टुण्डी | 30 जनवरी — दीपक पाण्डेय
टुण्डी प्रखंड विकास पदाधिकारी के कक्ष में आज मछियारा पंचायत को मॉडल पंचायत के रूप में
विकसित करने के उद्देश्य से प्रखंड स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के आलोक में, ज्ञापांक 22 दिनांक 15/01/2026 के निर्देशानुसार आयोजित की गई।
उल्लेखनीय है कि विगत दिनों मछियारा पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष मछियारा शिविरों का आयोजन किया गया था, जिनमें बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए थे। इन्हीं आवेदनों की समीक्षा एवं जांच के उद्देश्य से यह बैठक बुलाई गई।
बैठक के दौरान प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी, टुण्डी ने विभाग द्वारा तैयार की गई आवेदकों की सूची को जिला परिषद सदस्या मीना हेंब्रम के समक्ष प्रस्तुत किया। जिला परिषद सदस्या ने सूची की बारीकी से जांच की तथा संतोषजनक पाए जाने पर उसे जिला स्तर पर अग्रसारित किए जाने की अपनी स्वीकृति प्रदान की।
बैठक की अध्यक्षता
इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख मालती मरांडी ने की।
उनके साथ जिला परिषद सदस्या मीना हेंब्रम तथा पशुपालन विभाग से जुड़े
कई पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य मछियारा पंचायत में पशुपालन को सशक्त बनाना, पात्र लाभुकों को योजना का लाभ दिलाना तथा पंचायत को एक आदर्श मॉडल के रूप में विकसित करना रहा।
















