News

चांदी में ऐतिहासिक गिरावट, ऑल टाइम हाई से एक ही दिन में 1.28 लाख रुपए टूटी कीमतें, सोना भी 33 हजार लुढ़का

Satyanarayan Sen
Reporter

Satynarayan sen is a Reporter from Bhilwara and Publish many types of other Categories.

CallEmail

चांदी और सोने के बाजार में भूचाल, रिकॉर्ड टूटने के बाद आई ऐतिहासिक गिरावट

कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव | निवेशकों में चिंता | बाजार में बड़ा उलटफेर

जयपुर।
चांदी के भाव 7वें आसमान पर पहुंचने के बाद अब धड़ाम से नीचे आ गिरे हैं। इतिहास में पहली बार 19 जनवरी को चांदी के दाम 3 लाख रुपए प्रति किलो के पार पहुंचे थे। इसके बाद बाजार में लगातार तेजी का दौर देखने को मिला और 29 जनवरी तक चांदी 4.20 लाख रुपए प्रति किलो के अपने अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई।

लेकिन रिकॉर्ड बनाने के अगले ही दिन सोना-चांदी के बाजार में बड़ा उलटफेर देखने को मिला।
एक ही दिन में चांदी के दाम 1 लाख 28 हजार रुपए प्रति किलो तक टूट गए, जिससे निवेशकों और सर्राफा कारोबारियों में खलबली मच गई।

भारतीय वायदा बाजार एमसीएक्स पर चांदी अपने ऑल टाइम हाई 4.20 लाख रुपए प्रति किलो से 1,28,000 रुपए टूटकर 2.91 लाख रुपए प्रति किलो पर आ गई।

मुनाफा वसूली के दबाव में इंट्रा-डे कारोबार के दौरान शुक्रवार को चांदी की कीमतों में 27 प्रतिशत यानी 1.08 लाख रुपए से अधिक की भारी गिरावट दर्ज की गई। इतनी बड़ी गिरावट ने बाजार में मौजूद छोटे और बड़े दोनों तरह के निवेशकों को चौंका दिया।

चांदी के साथ-साथ सोने की कीमतों में भी तेज गिरावट देखने को मिली सोना अपने रिकॉर्ड हाई
1.80 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम से 33,000 रुपए टूटकर 1.49 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार इतनी तेज गिरावट का प्रमुख कारण
मुनाफा वसूली और वैश्विक स्तर पर अस्थिर संकेत माने जा रहे हैं।

बिज़नेस डेस्क | सर्राफा बाजार | जयपुर

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button