सरदार नगर मंडल में हुआ भव्य विशाल हिन्दू सम्मेलन सहित सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यक्रमों की झलक

सरदार नगर क्षेत्र में धार्मिक, सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों का संगम
लुनिया टाईम्स न्यूज़ | बनेड़ा
सरदार नगर मंडल में हुआ भव्य एवं दिव्य विशाल हिन्दू सम्मेलन
“डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा, वो भारत देश है मेरा”
— संत श्री प्रकाश दास जी महाराज
लुनिया टाईम्स न्यूज़, बनेड़ा – परमेश्वर दमामी
सरदार नगर मंडल में सकल हिंदू समाज के तत्वावधान में रविवार,
1 फरवरी 2026 को देवनारायण मंदिर परिसर,
शोभागपुरा चौराहा (ओम नगर) में एक भव्य एवं विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन हुआ।
सम्मेलन को लेकर क्षेत्र में व्यापक उत्साह देखने को मिला।
इस आयोजन में सरदार नगर, कंकोलिया, कुंवार, शोभागपुरा, लसाड़िया,
जोरावरपुरा, भीमपुरा एवं कोडलाई गांवों से लगभग
10,000 महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
सम्मेलन से पूर्व सभी गांवों से भव्य झांकियां लाई गईं।
मातृशक्ति के नेतृत्व में कलश यात्रा चारभुजा मंदिर से प्रारंभ होकर
सरदार नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए देवनारायण मंदिर पहुंची।
कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ समाजसेवी ख्याली लाल कुमावत
की अध्यक्षता में शस्त्र-शास्त्र पूजन एवं आरती के साथ हुई।
संत श्री प्रकाश दास जी महाराज के प्रवचनों एवं
राष्ट्रीय कवि कैलाश मंडेला के ओजस्वी काव्य पाठ
ने वातावरण को राष्ट्रमय बना दिया।

मुख्य वक्ता हनुमान सिंह (आरएसएस)
ने सामाजिक समरसता, संयुक्त परिवार, संस्कार एवं
गौ आधारित जैविक खेती पर जोर दिया।
नशामुक्ति, हेलमेट उपयोग एवं सामाजिक एकता पर आधारित
नाट्य प्रस्तुतियां, बैंड वादन एवं बाल संस्कार विद्यालय की
बालिकाओं की प्रस्तुति कार्यक्रम की विशेष आकर्षण रही।
कार्यक्रम के समापन पर सकल हिंदू समाज द्वारा
सामूहिक भोजन का आयोजन किया गया।
श्री बाबा रामदेव मंदिर, सरदार नगर पर रविदास जयंती श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई
लुनिया टाईम्स न्यूज़, बनेड़ा – परमेश्वर दमामी
सरदार नगर स्थित श्री बाबा रामदेव मंदिर में
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती
बैरवा समाज द्वारा श्रद्धा एवं भक्ति भाव से मनाई गई।
समाजजनों ने गुरु रविदास जी के चित्र पर
दीप प्रज्वलित कर, पुष्प अर्पित किए
तथा उनके समानता, सामाजिक समरसता
एवं मानवता के विचारों को अपनाने का संकल्प लिया।

इस आयोजन का सफल संचालन एवं व्यवस्थापन
नंगजी, रामेश्वर, ओमप्रकाश बैरवा, दुर्गा,
दुर्गेश, भवर, किशन, नरेश, महावीर,
गोविंद, दिलखुश एवं प्रिंस द्वारा किया गया।
बेगू जाते समय लाडपुरा चौराहे पर प्रदेश अध्यक्ष एमडी चोपदार का भव्य स्वागत
लुनिया टाईम्स न्यूज़ – परमेश्वर दमामी
जयपुर से बेगू में आयोजित मनरेगा बचाओ कार्यक्रम में जाते समय
कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष
एमडी चोपदार का लाडपुरा चौराहे पर
जोरदार स्वागत किया गया।

भीलवाड़ा कांग्रेस अल्पसंख्यक ग्रामीण जिला अध्यक्ष
इकबाल मोहम्मद शाह ने बताया कि
माला पहनाकर एवं साफा बंधवाकर उनका सम्मान किया गया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने
“एमडी चोपदार जिंदाबाद” के नारों से
क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया।
अपने संबोधन में एमडी चोपदार ने
मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को कमजोर करने
के प्रयासों की आलोचना की और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जफर हुसैन टाक, हामिद रंगरेज,
शहाबुद्दीन शेख, अली मोहम्मद मंसूरी,
साजिद मंसूरी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।














