बेगू जाते समय लाडपुरा चौराहे पर प्रदेश अध्यक्ष एमडी चोपदार का भव्य स्वागत

बेगू जाते समय लाडपुरा चौराहे पर प्रदेश अध्यक्ष एमडी चोपदार का भव्य स्वागत
लुनिया टाईम्स न्यूज़
लुनिया टाईम्स न्यूज़ – परमेश्वर दमामी
जयपुर से बेगू में आयोजित मनरेगा बचाओ कार्यक्रम में सम्मिलित होने जाते समय
कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष
एमडी चोपदार का लाडपुरा चौराहे पर
कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा
भव्य एवं जोरदार स्वागत किया गया।
इस स्वागत कार्यक्रम की जानकारी देते हुए
भीलवाड़ा कांग्रेस अल्पसंख्यक ग्रामीण जिला अध्यक्ष
इकबाल मोहम्मद शाह ने बताया कि
मांडलगढ़ के पूर्व चेयरमैन जफर हुसैन टाक,
ग्रामीण जिला अध्यक्ष इकबाल मोहम्मद शाह एवं
भीलवाड़ा कांग्रेस अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष
हामिद रंगरेज के सानिध्य में
प्रदेश अध्यक्ष एमडी चोपदार को माला पहनाकर
एवं साफा बंधवाकर सम्मानित किया गया।
स्वागत के दौरान अल्पसंख्यक विभाग के कार्यकर्ताओं ने
“एमडी चोपदार जिंदाबाद” के नारों से
लाडपुरा चौराहे को गुंजायमान कर दिया।
पूरे क्षेत्र में उत्साह एवं संगठनात्मक ऊर्जा का माहौल देखने को मिला।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष
एमडी चोपदार ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि
कभी शहरों के नाम बदले जाते हैं, कभी सड़कों और योजनाओं के नाम,
लेकिन अब मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को
कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है,
जो सीधे तौर पर गरीब एवं मजदूर वर्ग के हितों पर आघात है।
उन्होंने कहा कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं,
बल्कि ग्रामीण गरीबों की आजीविका का मजबूत आधार है।
इसे कमजोर करना गरीब मजदूरों के पेट पर लात मारने जैसा है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से
कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के संगठन को
बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया,
ताकि पार्टी को और अधिक मजबूती मिल सके।
कार्यक्रम के अंत में प्रदेश अध्यक्ष एमडी चोपदार ने
स्वागत एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी
पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का
हृदय से आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मांडलगढ़ पूर्व चेयरमैन
जफर हुसैन टाक,
ग्रामीण जिला अध्यक्ष इकबाल मोहम्मद शाह,
भीलवाड़ा जिला अध्यक्ष हामिद रंगरेज,
पूर्व प्रदेश महासचिव शहाबुद्दीन शेख,
समाजसेवी अली मोहम्मद मंसूरी,
बीगोद अब्दुल कय्यूम लोहार,
रईस मंसूरी,
मदरसा बोर्ड उपाध्यक्ष साजिद मंसूरी,
सोनू खान,
सद्दाम देशवाली,
बीगोद सलाम लोहार सहित
भीलवाड़ा कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के
अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।














